मां-बेटे और बेटी की हत्या, अवैध संबंध में जताई जा रही हत्या की आशंका, फरार दामाद की तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर गांव में बीती रात एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई।गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।बताया जा रहा है घटना के बाद से दामाद फरार है। पुलिस आशंका जता रही है कि अवैध संबंधों की वजह से हत्या की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मिल्कीपुर गांव की 55 वर्षीय रानी गुप्ता का उसके पति भोलानाथ गुप्ता के साथ काफी समय से विवाद चल रहा है। भोलानाथ बड़े बेटे को लेकर दूसरे गांव में रहता है। रानी गुप्ता अपने छोटे बेटे 35 वर्षीय मोहन गुप्ता, 28 वर्षीय बेटी पूजा और दामाद अरविंद गुप्ता के साथ रहती थी। बीती रात में रानी गुप्ता, पूजा गुप्ता और मोहन गुप्ता की निर्मम हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह जब रानी गुप्ता के घर से कोई आहट नहीं सुनाई दी तो पड़ोसी जानकारी लेने के लिए पहुंचे। कमरे में रानी गुप्ता की लाश दरवाजे के पास देखकर पड़ोसी दंग रह गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो तीन लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद राजा तालाब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल के पास से एक हसिया और एक डंडा मिला। हसिया और डंडे में खून लगे हुए थे।

ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि हत्या करने के लिए हसिया और डंडे का इस्तेमाल किया गया होगा।घटनास्थल पर एडिशनल सीपी संतोष कुमार सिंह और डीसीपी गोमती जोन विक्रांत बीर भी पहुंचे। जांच-पड़ताल करने के लिए फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। साक्ष्य संकलन करने के साथ ही कुत्ते को जब घटनास्थल से छोड़ा गया तो वह गंध सूंघते हुए सड़क से होते हुए खेत में और फिर गांव की तरफ गया। फिलहाल टीम द्वारा दोपहर बाद तक जांच पड़ताल चलती रही। एडिशनल सीपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि रानी गुप्ता का दामाद अरविंद गुप्ता भी मिल्कीपुर में उनके घर ही रहता था। दो दिन से अरविंद गुप्ता दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में आशंका है कि अरविंद गुप्ता द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध संबंधों की बात भी सामने आ रही है। मृतका का उसके पति से भी अनबन चल रहा था, उसका पति गांव से कुछ दूर पर रहता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है, जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000