छुट्टी मिलती तो न होता ये हादसा, बेटे के शव को लेकर SSP ऑफिस पहुंचा सिपाही

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना घटी। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के एकता कॉलोनी में बुधवार सुबह घर के बगल में पानी भरे गड्ढे में गिरकर सिपाही के दो साल के बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद सिपाही ने आरोप लगाया कि बीमार पत्नी और बच्चे की देखभाल के लिए वह कई दिनों से छुट्टी मांग रहा था, लेकिन अधिकारियों ने उसे छुट्टी नहीं दी। छुट्टी मिल जाती तो यह हादसा न होता। छुट्टी ना मिलने से नाराज सिपाही बेटे के शव को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंच गया। सिपाही सोनू ने आरोप लगाया कि बीमार पत्नी और बच्चे की देखभाल के लिए वह कई दिनों से छुट्टी मांग रहा था, लेकिन अधिकारियों ने छुट्टी नहीं दी। अगर उसे समय पर छुट्टी मिल जाती, तो वह अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराता और उसके साथ ये हादसा न होता। वहीं इटावा पुलिस ने इसे हादसा करार दिया है। बयान में कहा गया है कि यह एक हादसा है न कि अवकाश न मिलने के कारण घटित कोई घटना।

मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मथुरा के मूल निवासी सोनू चौधरी पुलिस लाइन में तैनात थे और एकता कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। सोनू की पत्नी लगभग 15 दिनों से बीमार चल रही थीं। पत्नी कविता और 2 साल के बेटे हर्षित उर्फ गोलू की देखभाल के लिए सोनू छुट्टी मांग रहा था। सिपाही सोनू के मुताबिक 7 जनवरी को प्रार्थनापत्र एसपी सिटी को दिया था, लेकिन छुट्टी स्वीकृत नहीं हुई। बुधवार सुबह खेलते समय बेटा हर्षित घर के बगल में स्थित पानी भरे गड्ढे में गिर गया। थोड़ी देर बाद जब तलाश शुरू हुई तो हर्षित गड्ढे में मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सोनू शव लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गया। उसने आरोप लगाया कि उसे यदि छुट्टी मिल जाती तो यह हादसा न होता। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी और सीओ सिटी ने सिपाही को समझा कर घर भेजा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000