सांप से कटवाकर की पत्नी की हत्या व रची झूठी साजिस: 3 साल बाद खुला हत्यारे पति का राज

महाराष्ट्र के बदलापुर में नीरजा आंबेकर की तीन साल पहले हुई ‘सांप से मौत’ एक जघन्य हत्या निकली. उनके पति रूपेश आंबेकर ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर सांप से कटवाकर अपनी पत्नी की हत्या की थी। यह खुलासा एक अन्य मामले में गिरफ्तार आरोपी ऋषिकेश चालके की पूछताछ के दौरान हुआ।

पुलिस अब इस खौफनाक साजिश की तह तक जा रही है। महाराष्ट्र के बदलापुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। तीन साल पहले जिसे प्राकृतिक मौत माना जा रहा था। दरअसल, एक खौफनाक और साजिश के तहत की गई हत्या का मामला सामने आया है। कांग्रेस की महिला पदाधिकारी नीरजा आंबेकर की मौत सांप के काटने से हुई थी, लेकिन अब खुलासा हुआ है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या थी।

हत्या का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि नीरजा का पति ही निकला। साल 2022 में बदलापुर की रहने वाली और कांग्रेस पार्टी की महिला पदाधिकारी नीरजा आंबेकर की अचानक मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने इसे सांप के काटने से हुई प्राकृतिक मौत बताया था और पुलिस ने उस समय केवल एडीआर दर्ज कर मामला बंद कर दिया था। लेकिन तीन साल बाद इस केस में ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने पूरे पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है। 

ऐसे हुआ खुलासा

दरअसल, हाल ही में बदलापुर में एक अन्य जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी ऋषिकेश चालके को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान जब उससे पुराने अपराधों के बारे में सख्ती से सवाल किए गए, तो उसने नीरजा आंबेकर की हत्या का राज उगल दिया। ऋषिकेश ने बताया कि नीरजा की हत्या उसके पति रूपेश आंबेकर ने अपने तीन साथी चेतन दुधाने, कुणाल चौधरी और खुद ऋषिकेश चालके के साथ मिलकर करवाई थी। आरोपियों ने हत्या को मौत दिखाने के लिए एक बेहद खौफनाक तरीका चुना था।

पहले से ही तैयार था प्लान

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से ही एक बोरी में जहरीले सांप को छिपाकर नीरजा के घर के किचन में ले आए थे। फिर पत्नी के पैर दबाने के बहाने नीरजा को हॉल में लिटाया गया। चेतन दुधाने, जो खुद को सर्पमित्र बताता है, उसने बोरी से सांप निकाला और ऋषिकेश चालके को सौंपा। इसके बाद नीरजा के बाएं टखने के पास सांप से तीन बार डसवाकर उसकी हत्या कर दी गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000