प्रतापगढ़ में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा चकमा देकर फरार

प्रतापगढ़ के देहात कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात बदमाश को पुलिस की गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान सूरज सिंह के रूप में हुई है। वह लंबे समय से वंचित था। वही उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

यह मुठभेड़ तब हुई जब देहात कोतवाली और एसओजी की टीम रामपुर मुश्तर्का नहर पुलिया के पास चैकिंग कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। सूरज सिंह ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सूरज सिंह के पैर में गोली लगी और उसे तुरंत जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं दूसरा बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया।

सूरज सिंह पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे

सूरज सिंह प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे बेदुआ मोहनगंज का रहने वाला है। लूट ,चोरी, अपहरण और हत्या के प्रयास समेत गैंगस्टर एक्ट के तहत उस पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। एसपी के आदेश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत सभी थाना प्रभारी को अपराधियों पर शिकंजा करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुठभेड़ के दौरान घायल सूरज सिंह के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा बरामद किया है। पुलिस अब फरार बदमाश की तलाश में जुट गई है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जिले में बढ़ते अपराध को देखते हुए एसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस लगातार अपराधियों पर दबाव बनाए हुए हैं, ताकि जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000