विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

नीतीश कुमार मिर्जापुर या फूलपुर से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव,सपा किरणमय नंदा के लिए पश्चिम बंगाल में मांगेगी टिकट

लखनऊ। पश्चिम बंगाल में अपने नेता किरणमय नंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाने के लिए सपा नेतृत्व एक सीट मांगेगा। अगर विपक्षी समावेशी गठबंधन इंडिया ने पश्चिम बंगाल में सपा को एक सीट दी तो इसके एवज में यूपी में एक सीट तृणमूल कांग्रेस के लिए दी जा सकती है। इसी तरह राजस्थान और हरियाणा में भी सपा इंडिया से दो-दो सीट मांगने की तैयारी में है। सपा की तरह ही तृणमूल कांग्रेस भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करना चाहती है।

इस साल अप्रैल में चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया था। इसके लिए तृणमूल कांग्रेस और सपा, दोनों ही अपने-अपने आधार वाले राज्य के अलावा दूसरे राज्यों में भी पैर फैलाना चाहती हैं। सपा सूत्रों के मुताबिक,तृणमूल कांग्रेस यूपी में एक सीट पर अपने सिंबल पर प्रत्याशी उतारना चाहती है। इसके लिए कांग्रेस छोड़कर तृणमूल का दामन थामने वाले पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी काफी समय से प्रयासरत भी बताए जाते हैं।

बताते हैं कि इस मुद्दे को लेकर सपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच काफी हद तक सहमति बन चुकी है, लेकिन सपा ने भी किरणमय नंदा के लिए पश्चिम बंगाल में एक सीट मांगी है। किरणमय नंदा वर्तमान में सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और लंबे समय से पश्चिम बंगाल की वाम मोर्चा सरकार में मंत्री रहे हैं। दोनों पक्षों के लिए एक-दूसरे के राज्य में कौन सी सीट मुफीद रहेगी, इस पर विचार चल रहा है। यूपी में तृणमूल को पूर्वांचल में एक सीट मिलने की उम्मीद है।

इंडिया गठबंधन के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यूपी से चुनाव लड़ाया जा सकता है। इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। नीतीश कुमार कुर्मी बहुल मिर्जापुर या प्रयागराज की फूलपुर लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं। सपाइयों का मानना है कि नीतीश कुमार के यूपी से लड़ने पर उनके सजातीय कुर्मी वोट पूरे प्रदेश में इंडिया गठबंधन के साथ आ सकता है। हालांकि, नीतीश के यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ने पर सपा बिहार में एक सीट पर अपने प्रत्याशी को लड़ाना चाहेगी।

इंडिया के घटक दल कांग्रेस के लिए यूपी में गठबंधन के तहत कुछ सीटें दी जाएंगी, तो बदले में सपा भी राजस्थान और हरियाणा में दो-दो सीटों पर अपना दावा प्रस्तुत करेगी। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है तो हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस है। सपा नेताओं का तर्क है कि राजस्थान के अलवर, जयपुर देहात, सीकर और भरतपुर लोकसभा क्षेत्रों में यादव मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। इसलिए इनमें से दो सीटों पर सपा के सिंबल पर उम्मीदवार उतारे जाने चाहिए। इसी तरह से हरियाणा में यादव बहुल गुड़गांव और रोहतक सीटों पर सपा दावा करेगी।

नीतीश-तेजस्वी को महंगी पड़ेगी छुट्टी की ‘घुट्टी’, BJP के सियासी जाल के शिकार हुए चाचा-भतीजा, जानें पूरा मामला     |     शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     बॉर्डर पर तैनात था तो दुश्मन कुछ नहीं बिगाड़ पाए, पटवारी बनते ही बेटे को माफिया ने मार डाला, कहते हुए बिलख पड़े पिता     |     प्रतापगढ़ पृथ्वीगंज चौकी के सिपाही मनीष गौतम ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर दी जान     |     जिहादी हमले पर गरम हुई सियासत,बेबस पिता के पास नहीं बचे इलाज के लिए पैसे, लगाई योगी सरकार से गुहार     |     16 दिन बाद उत्तरकाशी से आई अच्छी खबर,चमक उठी मां की आंखें,बेटे के घर आने का इंतजार     |     बस कंडक्टर पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का मामला:लारेब हाशमी के घर पर चल सकता है बुलडोजर,जल्द जारी कर सकता है पीडीए नोटिस     |     बरेली में पांच महीने में नौ महिलाओं की हत्या,हत्या करने का तरीका सेम,साड़ी से गला घोंटकर कौन कर रहा है हत्याएं     |     इश्क में रोड़ा बने मामा की सिरफिरे आशिक ने गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा     |     खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप के पकड़े गए दोनों शार्प शूटर्स, सिंगर एली मंगत की हत्या करने आए थे दिल्ली, जानिए कैसे पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000