पुलिस की बर्बरता,बीच सड़क पर दिव्यांग को अंधाधुंध पीटा, ट्राइसाइकिल पर चीखता रहा दिव्यांग, पीटते रहे पुलिसकर्मी,वीडियो देखकर खौल रहे लोग

देवरिया। एक तरफ पुलिस दावा करती है कि वह लोगों की मित्र है। उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए हर समय तत्पर है,लेकिन दूसरी तरफ यही पुलिस ब्रिटिश हुकूमत वाली पुलिस बन जाती है। कई बार पुलिस वालों की ऐसी-ऐसी हरकतें सामने आती हैं कि जिन्हें देखकर लोग कहते हैं कि पुलिस से दूर ही रहो। लोग डरने लगते हैं। पुलिस के ऊपर से उनका भरोसा उठ जाता है। देवरिया जिले रुद्रपुर के आदर्श चौराहे पर एक दिव्यांग की पुलिस कर्मियों द्वारा पिटाई करने का‌ एक वीडियो जंगल में लगी आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रहा है। पुलिस अधिकारी अब घटना की जांच कराकर कार्रवाई करने का दावा कर रहे हैं। वायरल वीडियो में रुद्रपुर कोतवाली के ग्राम मरकड़ी के रहने वाले दिव्यांग सचिन सिंह हैं।सचिन का कहना है कि शनिवार की रात उपनगर के भभौली बाईपास पर एक ढाबे से भोजन करने के बाद वह अपनी ट्राइसाइकिल से घर जा रहे थे। अभी वह आदर्श चौराहे के समीप पहुंचे थे कि बाइक से जा रहे दो वर्दीदारी मिले। उन्होंने उनसे पानी मांगा फिर दोनों नाराज हो गए और बाइक रोककर दोनों ने पिटाई करनी शुरू कर दी। जब वह पिटाई करने का कारण पूछा तो पुलिसकर्मियों ने रिक्शा को ही ढकेल दिया। इसकी किसी ने मोबाइल से वीडियो बना ली और फिर सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने लगा है।

पीड़ित सचिन सिंह ने आरोपितों पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर नवीन सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने की जानकारी है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसकी शिकायत अभी नहीं मिली है। बता दें कि पुलिसकर्मियों की इस बर्बरता को देखकर सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे ही पुलिस वालो से पुलिस की वर्दी पर दाग लगा हुआ है, इन्हें लाइन हाजिर कर फॉर्मेलिटी न की जाए बल्कि डीजीपी यूपी से अनुरोध है कि इनपर बर्खास्तगी से कम कार्यवाही नही होनी चाहिए। वहीं एक ट्विटर यूजर ने लिखा- यह यूपी है.. यहाँ कुछ भी संभव है।विकलांग वो नहीं है विकलांग तो पुलिस वाले हैं मानसिक रूप से। जो एक दिव्यांग पर अपनी ताकत दिखा रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000