चलती बाइक की टंकी पर लड़की सीट पर लड़के का लिपटकर बैठे कपल की अश्लीलता का वीडियो हुआ वायरल, पहचान में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद में चलती बाइक पर एक प्रेमी जोड़े की खुलेआम अश्लीलता का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 34 सेकंड का यह वीडियो नंदग्राम थाना क्षेत्र में सिटी फॉरेस्ट राजनगर एक्सटेंशन का है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि इस रोड पर काफी ट्रैफिक है, लोग इस प्रेमी जोड़े की हरकत को देख भी रहे हैं, बावजूद इसके दोनों बेशर्मी की हदों को पार करते हुए बाइक चलाते हुए चले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले यह वीडियो वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने बनाई और सोशल मीडिया में डाल दी थी।

अब गाजियाबाद पुलिस इस वीडियो के जरिए आरोपी प्रेमी जोड़े की पहचान में जुटी है। इस वीडियो में शाम का दृष्य नजर आ रहा है। दिल्ली-नोएडा में नौकरी करने वाले लोग एलिवेटेड रोड से अपने घरों को लौट रहे हैं। इन्हीं के बीच एक युवक और युवती भी बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद की ओर से उल्टी दिशा में आ रहे हैं। युवक बाइक चला रहा है, लेकिन युवती उसके आगे उल्टी दिशा में मुंह करके बैठी है। इस दौरान वह युवक के साथ अश्लील हरकतें कर रही है। लोग इन दोनों को इस तरह की शर्मनाक हरकत करते हुए देख रहे हैं और नजरें नीची कर वहां से निकलते जा रहे हैं।

प्रेमी जोड़े की पहचान में जुटी पुलिस…

संयोग से इसी दौरान किसी कार सवार व्यक्ति ने इस प्रेमी जोड़े का पीछा कर अपने मोबाइल फोन के कैमरे से वीडियो बना लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह तरह का कमेंट कर रहे हैं। दरअसल यह प्रेमी जोड़ा जिस प्रकार से बाइक चला रहा है और चलती बाइक पर अश्लील हरकतें कर रहा है, उससे हादसा होने की संभावना है। ऐसे में तमाम लोगों ने यह वीडियो गाजियाबाद पुलिस को टैग कर आरोपी प्रेमी जोड़े के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वीडियो में दिख रहे युवक और युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000