चोरी की गाड़ियां खरीदने वाले गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार; RTO ऑफिस में दलाल से सेटिंग करके बदलवा लेते थे गाड़ी मालिक

गाजियाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को ऐसा गैंग पकड़ा, जो दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी गाड़ियां चुराने और फर्जी फाइनेंस कराकर गाड़ियां खरीदने-बेचने का धंधा करता था। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए इनसे तीन गाड़ियां रिकवर की हैं। क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकि ने बताया- पकड़े गए आरोपी संजय भाटी निवासी सूरजपुर नोएडा और राजीव निवासी खरखौदा मेरठ हैं। इनसे आई-ट्वेंटी, क्रेटा, स्विफ्ट डिजायर और दो फर्जी नंबर प्लेट मिली हैं।

कर्जा हुआ तो गलत धंधे में लगा संजय भाटी…

पूछताछ में संजय भाटी ने बताया- ‘मैं 12वीं तक पढ़ा-लिखा हूं। नोएडा में मेरी एक वर्कशॉप है। जहां मैं गाड़ियों की डेंटिंग-पेंटिंग का काम 10-12 साल से कर रहा हूं। गाड़ी खरीदने-बेचने का काम इसी गैराज से पिछले दो साल से कर रहा हूं। कुछ साल पहले मेरे बड़े बेटे का एक्सीडेंट हो गया था। उसके दिमाग का पांच बार ऑपरेशन हो चुका है। इसमें मेरा काफी पैसा खर्च हो गया। इलाज के चक्कर में एक प्लॉट भी बिक गया। इससे मैं कर्जे में आ गया। दो साल पहले नोएडा RTO ऑफिस में गाड़ी के कागजात बनवाने के संबंध में मेरी मुलाकात दलाल राजीव से हुई। राजीव ने ही बताया था कि उसके संपर्क में गाड़ी चुराने वाला गैंग है। इसके बाद मैं राजीव की बातों में आकर इसी धंधे में लग गया।’

नंबर बदलवाकर ट्रांसफर कराते थे गाड़ी….

दूसरे आरोपी राजीव ने बताया- ‘मैं RTO ऑफिस नोएडा में पिछले 6 साल से दलाली का काम कर रहा हूं। इससे पहले 6 साल दिल्ली के मयूर विहार में मेडिकल स्टोर चलाया, लेकिन घाटा होने पर ये धंधा शुरू कर दिया। इस बीच मेरी मुलाकात नोएडा में सर्फाबाद के सोनू यादव से हुई। मैंने उसके साथ चोरी की गाड़ियों और फर्जी फाइनेंस की गाड़ियों के कागजात बनवाने का काम शुरू कर दिया। हम फाइनेंस गाड़ियों की RC में गाड़ी मालिक का नंबर बदलकर अपना नंबर लिखवाकर फर्जी तरीके से नाम ट्रांसफर करवा देते थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000