OLA का ड्राइवर बन गया तस्कर, 4.85 करोड़ की कोकीन के साथ पकड़ा गया

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने दो तस्करों को 817 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। कोकीन की कीमत 4.85 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपियों की पहचान अमरोहा के थाना बछरायूं के गांव मोहनपुर निवासी राज बहादुर सिंह और चरन सिंह के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से एक कार और दो मोबाइल फोन बरामद भी हुए। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि पुलिस टीम ने बुधवार देर रात डोहरा रोड पर गश्त के दौरान संदिग्ध लगने पर कार की तलाशी ली तो उसमें से कोकीन मिली। आरोपी चरन सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसे मादक पदार्थ पंजाब से सरनाम लाकर दिल्ली में देता है। माल बरेली में किसे देना है यह भी सरनाम ही तय करता है। वह दिल्ली में ओला कम्पनी की तरफ से कार चलाता है। सरनाम ने कई बार दिल्ली आते-जाते समय उसकी कार बुक की।

इसी दौरान उसकी सरनाम से दोस्ती हो गई। सरनाम ने उससे कहा कि अगर वह उसके कहने पर काम करोगे तो वह मालामाल करा देगा। उसने कहा कि एक और साथी खोज लो जिसकी मदद से सामान पहुंचाना होगा। सामान के बारे में पूछने पर बताया कि नया ड्रग्स है, जिसे कोई जानता नहीं है। इसे अपनी गाड़ी में या कहीं भी छिपाकर ले जाना होगा। इस पर उसने अपने गांव के रहने वाले भतीजा राम बहादुर को शामिल कर लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000