धान काटने के विवाद में वृद्ध की चाकू मारकर की गई हत्या, तनाव के चलते गांव में फोर्स तैनात

प्रतापगढ़। लालगंज के संग्रामगढ़ इलाके में धान कटाने के विवाद में एक वृद्ध की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना फैलाते ही इलाके में तनाव बढ़ गया। सूचना पर लालगंज सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं घटना के बाद हत्यारोपी घर से फरार हो गया।

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी राम लखन सरोज (60) सोमवार करीब 10 बजे घर से धान कटाने के लिए निकले थे। बताते हैं कि पड़ोसी के यहां वह हार्वेस्टर मशीन के बारे में जानकारी करने गए था। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी युवक ने राम लखन पर चाकू से हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपी ने उस पर चाकू से की वार किए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए संग्रामगढ़ सीएचसी ले गए।

यहां डाक्टरों ने हालत नाज़ुक देख जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां रास्ते में राम-लखन की सांसें थम गई। इस पर परिजन शव लेकर लौट आए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गांव में तनाव फैल गया। इधर सूचना मिलने पर संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, सीओ लालगंज राम सूरत सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घटना के बाद हत्यारोपी घर से फरार हो गया।

मृतक के सात बेटियां व दो बेटे…

काशीपुर गांव निवासी मृतक राम-लखन के सात बेटियां व दो बेटे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। क्षेत्राधिकारी लालगंज राम सूरत सोनकर ने कहा कि जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हत्याकांड के पीछे के असल कारणों को जानने का प्रयास किया जा रहा है।

एएसपी भी पहुंचे काशीपुर गांव…

संग्रामगढ़ इलाके में चाकू से गोद कर युवक की हत्या किए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और घटना की बाबत परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया है जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000