पढ़ाई में मदद के बहाने अफसर ने नरक बना दी थी छात्रा की जिंदगी, आंखें खोलने वाली है पीड़िता की कहानी

एम्स में यौन उत्पीड़न की शिकार हुई छात्रा की कहानी ऐसे परिवारों के लिए आंखें खोलने वाली है। काउंसलिंग के बाद सदमे से उबर रही छात्रा ने अपने परिवार को चौंका देने वाली बातें बताई हैं। छात्रा की मां ने बताया कि गोरखपुर में पहले डेढ़ साल बहुत ठीक से बीते, लेकिन बाद में बेटी गुमसुम रहने लगी। अचानक जब बीमार हुई, तब मैं गोरखपुर पहुंची तो सच्चाई सामने आई।

अफसर पढ़ाई में मदद के बहाने उसके साथ मनमानी करना चाहता था। उसकी जिंदगी की नरक बना दी थी। डायरेक्टर सर ने मदद नहीं की होती तो वह बेटी की जिंदगी तबाह कर डालता। आरोपी पर सख्त कार्रवाई से अब बेटी का भरोसा फिर वापस लौटा है। मैं उसके साथ रहूंगी और कॅरिअर को दुबारा संवारने में मदद करूंगी..।

एम्स में यौन उत्पीड़न की शिकार छात्रा की मां प्रारंभिक उपचार के बाद बेटी को साथ घर लेकर गई है। फोन पर पीड़िता की मां पहले तो बात करने को तैयार नहीं थी, लेकिन बड़ा भरोसा दिलाने के बाद उन्होंने बेटी की पीड़ा बयां की। दरअसल इस मां की असल चिंता बेटी के कॅरिअर को लेकर है। एम्स का मेडिकल कॉलेज स्वतंत्र इकाई होती है, जहां एक बार दाखिला मिलने के बाद वहीं पढ़ाई पूरी करनी होती है।

बेटी की आगे की पढ़ाई में कोई बाधा न आए, इसीलिए अब वह साथ में ही रहना चाहती है। बेटी ने उसे बताया है कि आरोपी अफसर उसे पढ़ाई के लिए अच्छी किताबें और अन्य मदद का प्रलोभन देकर अपने झांसे में लेना चाहता था। लेकिन, जब छात्रा उसकी बात मानने को तैयार नहीं हुई, तब वह उसके साथ जोर जबरदस्ती पर उतर आया। वह उसे अक्सर फोन भी करता था। छात्रा इन सब बातों को लंबे समय से इग्नोर कर रही थी। वह अपनी स्थिति घरवालों को भी नहीं बता पा रही थी। इसके चलते वह गहरे अवसाद में चली गई थी।

महिला काउंसलर ने दिया भरोसा तो फूट फूटकर रो पड़ी…

नींद की दवा का ओवरडोज लेने की घटना के बाद एम्स में महिला काउंसलर ने जब छात्रा से बातचीत की तो धीरे-धीरे उसके मन में बैठा डर दूर हुआ और पहली बार उसने अपने साथ हुई घटना को सिलसिलेवार बताना शुरू किया और अपनी बात कहते-कहते वह फफक पड़ी थी। काउंसलर ने उसे कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब जाकर वह शांत हुई। उसे डर था कि आरोपी उसकी जिंदगी तबाह कर देगा। उपचार के बाद हालत बेहतर होने पर वह घर गई है। जल्दी ही वापस लौटकर नियमित पढ़ाई शुरू करेगी।
एम्स गोरखपुर के कार्यकारी निदेशक डॉ. जीपी पाल ने कहा कि छात्रा की मां से मेरी भी बात हुई है। आरोपी अफसर की सारी हरकतों की जानकारी विशाखा कमेटी की रिपोर्ट में भी दर्ज है। पीड़िता और उसकी मां का संस्थान पर भरोसा वापस लौटा है और अब वह यहीं रहकर पढ़ाई करना चाहती है। उन्हें 15 दिन का अवकाश दिया गया है। इसके बाद नियमित पढ़ाई करेगी। आरोपी के कृत्यों की पूरी जानकारी उसके मूल संस्थान को भी भेजी जाएगी। हमने परिसर में पढ़ने वाली सारी बेटियों को भरोसा दिलाया है कि इस मामले में आरोपी अफसर को अपने किए की सजा जरूर मिलेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000