शादी का झांसा देकर 5 साल से युवती के साथ दरोगा करता रहा शारीरिक शोषण,एसएसपी के आदेश पर दरोगा विनय कुमार पर रेप का केस हुआ दर्ज

गोरखपुर। पांच साल से एक युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने वाले दरोगा विनय कुमार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। 5 महीने से दरोगा के खिलाफ शिकायत लेकर रेप पीड़िता पुलिस थानों के चक्कर काट रही थी। शनिवार को एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के दिशा निर्देश पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि युवती की शिकायत पर करीब 5 महीने पहले ही आरोपी दरोगा को सस्पेंड किया जा चुका है। कुशीनगर के कप्तानगंज की रहने वाली एक युवती ने चौरी चौरा थाने पर तैनात रहे दरोगा विनय कुमार के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की थी। युवती का आरोप है कि दरोगा विनय कुमार ने कप्तानगंज थाना में तैनाती के दौरान अपने को अविवाहित बताते हुए उसे प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद पिछले 5 सालों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती का आरोप है, कि जब उसने दरोगा पर शादी का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करता रहा। उसकी तसल्ली के लिए उसने कप्तानगंज के एक मन्दिर में शादी भी कर ली। साथ ही बाद में सामाजिक रूप से शादी करने का वादा भी किया। बाद में युवती को पता चला कि दरोगा पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। इस बात को लेकर दोनो में काफी विवाद होने लगा।

युवती का आरोप है, इस दौरान वह दो बार प्रेगनेंट भी हुई। लेकिन दरोगा ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। दरोगा जहां भी तैनात रहा, वहां पर वह उसे बतौर पत्नी साथ रखता था। वह लोगों से उसे अपनी पत्नी ही बताता रहा। चौरीचौरा थाने में तैनाती के दौरान दरोगा और युवती के बीच विवाद हुआ तो युवती ने जहर खाकर और ट्रेन से कटकर खुदकुशी की भी कोशिश की। 5 महीने से अधिकारियों के चक्कर काट रही थी पीड़िता लेकिन दरोगा ने इलाज कराकर और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बचा लिया था। इसके बाद दोनों अलग हो गए। युवती दरोगा के खिलाफ शिकायत लेकर करीब 5 महीने पहले चौरी चौरा थाना पहुंची। लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं दर्ज की। बाद में मामले तूल पकड़ा तो तत्कालीन एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने दरोगा विनय कुमार को सस्पेंड कर दिया। युवती केस दर्ज कराने के लिए बीते 5 महीने से अधिकारियों के चक्कर काटती रही। बीते शुक्रवार को युवती ने एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर से मुलाकात की। जिस पर एसएसपी ने दरोगा विनय कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दे दिया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी दरोगा की तलाश कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000