सांकेतिक फोटो दिल्लीअपराध एक बार फिर दोहरे हत्याकांड से दहला दिल्ली:बुजुर्ग दंपति की हत्या; अलग-अलग कमरे में मिले शव By Pratibha Rajdar Last updated Jan 4, 2026 239 दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी है। राम नगर एक्सटेंशन में स्थित एक मकान के तीसरे मंजिल पर 75 वर्षीय विरेंद्र कुमार बंसल (रिटायर्ड टीचर) और उनकी 65 वर्षीय पत्नी परवेश बंसल (गृहिणी) के शव अलग-अलग कमरों में पड़े मिले। पुलिस को यह जानकारी आधी रात करीब 12:30 बजे पीसीआर कॉल से मिली। कॉल करने वाले दंपति के बेटे वैभव बंसल ने बताया कि उनके माता-पिता बेहोश पड़े हैं और शायद मर चुके हैं। सूचना मिलते ही एमएस पार्क थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वैभव ने पुलिस को बताया कि किसी ने उनके माता-पिता की हत्या कर दी है। निरीक्षण में विरेंद्र कुमार बंसल के चेहरे पर चोट के निशान मिले। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोटोग्राफी की। पुलिस प्रारंभिक जांच में लूटपाट के इरादे से हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही है, हालांकि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। फिलहाल आगे की जांच जारी है। यह घटना इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। पुलिस टीमों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और गवाहों से पूछताछ शुरू कर दी है। 239 Share
निरीक्षण में विरेंद्र कुमार बंसल के चेहरे पर चोट के निशान मिले। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोटोग्राफी की। पुलिस प्रारंभिक जांच में लूटपाट के इरादे से हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही है, हालांकि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। फिलहाल आगे की जांच जारी है। यह घटना इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। पुलिस टीमों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और गवाहों से पूछताछ शुरू कर दी है।