हरदोई में SDM पर एक बार फिर लटकी कार्यवाही की तलवार, ADM की जांच के बाद शासन को भेजी गई रिपोर्ट

जनपद में एक बार फिर एक एसडीएम पर कार्यवाही की तलवार लटकती हुई नजर आ रही है। हरदोई में कार्यरत रही तत्कालीन एसडीएम और तत्कालीन तहसीलदार पर हुई कार्रवाई के बाद यह दूसरी बार होगा कि किसी एसडीएम पर जनपद में कार्यवाही होगी। हाल ही में वर्तमान समय में संडीला में तैनात एसडीएम अरुणिमा श्रीवास्तव पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा जांच के आदेश दिए गए थे।

जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी को मामले की जांच का जिम्मा सौपा गया था। जांच के दौरान ही एसडीएम अरुणिमा श्रीवास्तव का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह कहती सुनाई पड़ रही थी कि मुन्ना बाबू यह क्या कर दिया आपने 10, 20,50 हज़ार जो लगे उस कागज को हटवाओ। इसके बाद एसडीम फिर सुर्खियों में आई थी और उन पर लगे आरोपों की उनकी ऑडियो से पुष्टि होती हुई भी नजर आ रही थी।हालांकि अब अपर जिला अधिकारी द्वारा की गई जांच में उन पर लगे कुछ आरोप सही पाए गए हैं जिसके बाद अब जिलाधिकारी की ओर से कार्रवाई को लेकर शासन को संस्तुति की गई है। अब देखना होगा कि क्या एसडीएम अरुणिमा श्रीवास्तव पर शासन क्या कार्यवाही करता है।

सवायजपुर एसडीएम भी रही अरुणिमा श्रीवास्तव…

वर्तमान समय में एसडीएम संडीला के पद पर कार्यरत अरुणिमा श्रीवास्तव सवायजपुर तहसील की तहसीलदार और प्रमोशन के बाद वही एसडीएम भी रही है। सवाजजपुर तहसील के गांव हथोड़ा निवासी अरुणेश चंद्र ने 16 जुलाई को लोकायुक्त को पत्र भेजकर एसडीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अरुणेश चंद्र का आरोप था कि एसडीएम द्वारा मिट्टी खनन कराकर सरकार को क्षति पहुंचाई गई है। कानून को ताक पर रखकर सरकारी भूमि पर रिश्वत लेकर भूमाफियाओं को कब्जा कराया है।

लोकायुक्त द्वारा एसडीएम अरुणिमा श्रीवास्तव पर लगे आरोपों की जांच के आदेश जिला अधिकारी को दिए गए थे जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह को मामले की जान सौप दी थी।अपर जिलाधिकारी की जांच में एसडीएम अरुणिमा श्रीवास्तव पर लगे कुछ आरोप में वह दोषी पाई गई है। इस मामले में अब कार्रवाई के लिए शासन को लिखा गया है। ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही एसडीएम पर कार्यवाही होती हुई नजर आएगी। हरदोई में इससे पहले भी एसडीएम रही स्वाति शुक्ला और नायब तहसीलदार के पद पर काबिज रहे प्रतीक त्रिपाठी पर शासन ने कार्रवाई की थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000