एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस ने किया ढेर, मैनपुरी में सुबह हुई मुठभेड़

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पुलिस ने हाथरस के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस दौरान पुलिस और बदमाश के बीच कई राउंड गोलियां चलीं। पुलिस ने बदमाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में मंगलवार की सुबह तड़के हाथरस के गांव पहाड़पुर निवासी एक लाख का इनामी एसटीएफ आगरा औरा एलाऊ पुलिस से हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया। मुठभेड़ तारापुर जाने वाले मार्ग पर हुई।

मौके पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह,सीओ सिटी मुठभेड़ में शामिल रहे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। थाना एलाऊ क्षेत्र के तारापुर से दिलाखर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की सुबह तड़के एसटीएफ आगरा और एलाऊ थानाध्यक्ष अवीनश त्यागी अपनी टीम के साथ हाथरस निवासी एक लाख के इनामी अपराधी की घेराबंदी करने पहुंचे। सूचना मिली थी कि हाथरस के गांव पहाड़पुर निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र तारापुर मार्ग पर देखा गया है।

अपराधी पर नजर पड़ते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। इस बीच इनामी ने टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी अरुण कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मुठभेड़ के दौरान एक गोली जीतू के पेट में लगी और वह गिर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मगर अस्पताल पहुंचने के दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। एसपी सिटी ने बताया कि जीतू पर हाथरस पुलिस की ओर से एक लाख रुपये का इनाम था। वह एक शातिर अपराधी था, उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस ने किया ढेर, मैनपुरी में सुबह हुई मुठभेड़     |     दर्दनाक सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने 6 शिक्षकों को कुचला, महिला समेत 2 की मौत     |     भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराई, मौके पर युवक-युवती की मौत     |     डोली से पहले उठी अर्थी; शादी से दो ही दिन पहले PM आवास का गिरा छज्जा, मलबे में दबकर दुल्हन की मौत, तीन घायल     |     थाने में BJP नेता से मारपीट मामले में 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, दारोगा और 2 सिपाही सस्पेंड      |     पहलगाम आंतकी हमले से जुड़ी अफवाह फैलाना पड़ा भारी, नेहा सिंह राठौड़ पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज     |     स्कॉर्पियो और टेंपो में बीच भिड़ंत, दो मजदूरों की दर्दनाक हुई मौत     |     प्रयागराज में रिटायर्ड TCI प्रबंधक की हत्या     |     दुकान के विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या      |     शॉर्ट सर्किट से कार शोरूम में लगी आग, पांच लग्जरी गाड़ियां जलकर हुई खाक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000