स्कॉर्पियो और टेंपो में बीच भिड़ंत, दो मजदूरों की दर्दनाक हुई मौत

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गांधी इंटर कॉलेज के पास स्कॉर्पियो और टेंपो की आमने-सामने टक्कर में दो मजदूरों की जान चली गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

नेमा के टोला गांव निवासी बेचू राजभर (40) और लक्ष्मण उर्फ देवा राजभर (45) मजदूरी के लिए टेंपो से जिला मुख्यालय की ओर जा रहे थे। दोपहर में गांधी इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टेंपो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने की मदद…

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिकन्दरपुर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी…

हादसे की खबर गांव पहुंचते ही मृतकों के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों वाहनों को जब्त कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया है। वहीं हादसे के बाद लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000