जिसने सनातन को नष्ट करने का प्रयास किया, वो राष्ट्रनायक नहीं हो सकता: सीएम योगी

ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा दादरी के एनटीपीसी में शनिवार को महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया और जनता को संबोधित किया। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के बलिदान और राष्ट्रभक्ति की मिसाल को याद करते हुए सीएम ने कहा कि महाराणा प्रताप ने स्वदेश और स्वधर्म की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। राष्ट्रनायक के जीवन चरित्र से वर्तमान पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
सीएम योगी ने कहा कि कभी अकबर ने उनके क्षेत्र को हड़पने की कोशिश की थी, महाराणा ने उन्हें घुटने टेकने को मजबूर कर दिया, औरंगजेब को घुटने टेकने को मजबूर किया, जो सनातन धर्म को नष्ट करने का कुत्सित प्रयास किया हो, भारत की सनातन प्रेरणा को रौंदने का काम किया, वे भारत के राष्ट्रनायक नहीं हो सकते हैं।
सीएम योगी ने कहा कि हल्दीघाटी का युद्ध महाराणा प्रताप को एक महानायक के रूप में स्थापित करता है। मात्र 20 हजार सैनिकों के साथ उन्होंने मुगल सम्राट अकबर की लाखों की सेना का सामना किया। सीएम ने कहा कि अकबर और औरंगजेब कभी भी भारत के नायक नहीं हो सकते। क्योंकि उन्होंने राष्ट्र की आत्मा को आघात पहुंचाने का कार्य किया। सीएम ने कहा कि स्वतंत्र भारत में राष्ट्र नायकों की प्रेरणा के बल पर ही हम आगे बढ़ रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन सदा ही प्रेरणा देता रहेगा, महाराणा नायक तो हैं ही, उनका घोड़ा चेतक भी एक नई प्रेरणा छोड़कर गया है, जिन्हें भारत के इतिहास और परंपरा को जानकारी नहीं है वे भारत की संस्कृति को नहीं जानते हैं। ऐसे कूपमंडूक भारत में मौजूद हैं और आज भी कूपमंडूक बनकर जी रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के साथ सभी को जुड़ने का सौभाग्य मिला है, जितने लोगों ने महाकुंभ के बारे में प्रचार किया, उतने ही लोगों ने डुबकी लगाकर प्रचार किया, बहता पानी और रमता रोगी कभी अशुद्ध नहीं होता है। सीएम ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को कमजोर करने के लिए कुछ लोग लगातार षड्यंत्र करते रहते हैं।
महाकुंभ को बदनाम करने की साजिश का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि इस बार महाकुंभ में 66 करोड़ 30 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। हमारी आस्था भी अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर सकती है। सीएम योगी ने कहा कि विदेशी यह समझने में असमर्थ हैं कि भारत के मथुरा, काशी और अयोध्या में क्या हो रहा है। होली के अवसर पर जब वे सबको एक साथ उमंग और उत्साह से रंगों में सराबोर देखते हैं, तो वे चकित रह जाते हैं।
सीएम ने कहा कि कल बरसाना में था, क्या देशी और क्या विदेशी सभी भौचका हैं, यहां न कोई जाति है और न ही भेद है और न ही पंत का भेद है। सभी उत्साह के साथ एकता के संदेश के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है। महाकुंभ का उदाहरण देते हुए सीएम ने कहा कि इतने बड़े आयोजन में एक भी लूट,अपहरण या डकैती की घटना नहीं हुई।
उत्तर प्रदेश भगवान राम, कृष्ण और महादेव की भूमि है और यही कारण है कि यहां अब विकास की वर्षा हो रही है। प्रदेश में अब पहचान और सुरक्षा का संकट नहीं है। बेटियां सुरक्षित महसूस कर रही हैं और आगे बढ़ रही हैं। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार किसान हितैषी नीतियों को लागू कर रही है, जिससे प्रदेश के किसानों के जीवन में खुशहाली आए।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था की समस्या नहीं है, जीरो टॉलेंरेंस की नीति के कारण ही इस तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं, अब सभी यहां निवेश करना चाहते हैं, राज्य में लगताार विकास हो रहा है। सीएम ने कहा कि देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बनने को तैयार है। शीघ्र ही पीएम इसका उद्घाटन करेंगे,फिल्मों की शूटिंग भी यहीं होगी। जेवर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और फिल्म सिटी प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन में उत्तर प्रदेश की भूमिका सबसे अग्रणी होगी। प्रदेश में निवेश और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है ताकि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके। अंत में सीएम ने प्रदेशवासियों को महिला दिवस और होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सरकार हर वर्ग के विकास के लिए समर्पित है और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000