‘सबको हमारा आखिरी नमस्ते, अब हम नहीं जी पाएंगे:पति की मौत के 12 दिन बाद सदमे में पत्नी ने किया सुसाइड

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के पीडी नगर मोहल्ले में पति की मौत के बाद पत्नी ने सदमे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 30 वर्षीय एकता आरती के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय आलोक उर्फ बबलू की पत्नी थी, जिसकी मौत 12 दिन पहले ही हुई थी। मृतका की शादी सात साल पहले ही हुई थी। घटना से पहले महिला ने एक वीडियो मैसेज भी रिकॉर्ड किया था. घटना सदर कोतवाली इलाके की है।

जानकारी के अनुसार, एकता के पति आलोक उर्फ बबलू का 2 मार्च 2026 को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। पति की अचानक हुई मृत्यु के बाद से एकता गहरे सदमे में थी। परिजनों और पड़ोसियों ने बताया कि वह लगातार सदमे में थी और अकेलेपन से जूझ रही थी। आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में एकता ने पति के बिना जीवन जीने में असमर्थता व्यक्त की।

आखिरी वीडियो देख सकते में आए पड़ोसी

उन्होंने कहा कि उनके जीवन के सभी सहारे खत्म हो चुके हैं और वह अब आगे नहीं जी सकती। वीडियो में उन्होंने अपने अंतिम संस्कार को ठीक से करने की अपील भी की है। मृतका के पड़ोसी संजीव तिवारी ने बताया कि शनिवार की दोपहर में जब महिला का वीडियो स्टेटस देखा गया, तो लोग चौंक गए। उन्होंने एकता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन लगातार व्यस्त आ रहा था। बाद में जानकारी मिली कि महिला का शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच चुका है।

पति की मौत के बाद पत्नी ने किया सुसाइड

संजीव तिवारी के अनुसार, एकता के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। पति की मृत्यु के बाद वह पूरी तरह अकेली पड़ गई थी। ऐसे में वह सदमे से उबर नहीं सकीं और यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली सदर प्रभारी चंद्रकांत ने बताया कि घटना शनिवार की सुबह आठ-नौ बजे के आसपास की है। साथ ही बताया की महिला के पति की मौत 2 मार्च को हुई थी। पति के मौत के बाद मृतका घर में अकेली ही रहती थी। मृतका के मां बाप की मौत पहले ही हो चुकी थी। उसका कोई सहारा नहीं था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     ‘सबको हमारा आखिरी नमस्ते, अब हम नहीं जी पाएंगे:पति की मौत के 12 दिन बाद सदमे में पत्नी ने किया सुसाइड     |     भीषण हादसा, मेले में कार ने लोगों को रौंदा, 2 की मौत,12 घायल     |     शादी से गर्लफ्रेंड ने किया इनकार, बॉयफ्रेंड ने युवती को लगाया HIV इंजेक्शन, अरेस्ट     |     सरकारी अस्पताल में शराब पार्टी, पैथोलॉजी स्टाफ जाम छलकाते दिखे, वायरल वीडियो से हड़कंप     |     शादी समारोह में जयमाला के दौरान गिरी छत, दो की दर्दनाक मौत     |     होटल में जबरन कराया जा रहा था देह व्यापार:युवती ने 15 साल की किशोरी को बरेली में बेचा,चार गिरफ्तार     |     खाना बनाने को लेकर विवाद, बेटे ने सौतेली मां को मार डाला, पुलिस ने हिरासत में लिया     |     प्रतापगढ़ में बाजार से लौट रहे युवक को मारी गोली,बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग     |     दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर! होटल में लगा अनोखा बोर्ड, LPG संकट के बीच मैनेजर ने बताई मजबूरी     |     मुंबई में LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, सैकड़ों गैस सिलेंडर जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000