लालच में कलयुगी बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर मां की गला दबाकर की हत्या, फिर आत्महत्या दिखाने के लिए फंदे से लटकाया

जमीन और रुपये के लालच में बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर मां की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया और माैके से फरार हो गया। घटना सदर कोतवाली के नारा चौकी अंतर्गत खेरवा गांव में बृहस्पतिवार को हुई। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि चित्रकूट जनपद के राजापुर थाना क्षेत्र की कधवनिया निवासी शीला देवी (55 वर्ष ) करीब एक साल से अपने मायके फतेहपुर जनपद के धाता निवासी दलवीर सिंह के घर में रहती थी। बेटा किशन किशोर उर्फ बीरू और बहू उन्हें बात-बात में प्रताड़ित करते थे। इस कारण वह घर और खेत मायके पक्ष को देना चाहती थी।

उसने खाते में नाॅमिनी भी भाई को बना रखा था। चार दिन पहले शीला देवी अपने ननिहाल खेरवा गांव में भैरव प्रसाद के घर आई थी। इस दाैरान बृहस्पतिवार को मामा भैरव किसी काम से मंझनपुर चले गए, जबकि ममेरा भाई जय सिंह पत्नी के साथ करवा चौथ का सामान खरीदने बाजार चला गया। आरोप है कि इसी बीच शीला देवी का बेटा किशन किशोर अपने दोस्त पश्चिमशरीरा के शिवरतन का पूरा निवासी विनोद लोधी के साथ खेरवा पहुंच गया। उसने मां शीला से करीब 32 बीघे जमीन और खाते में जमा तीन लाख रुपये की राशि देने की मांग की। इस पर मां ने इन्कार कर दिया। इससे नाराज आरोपी बेटे ने गला दबाकर मां की हत्या कर दी। फिर दोस्त के साथ मिलकर शव को फंदे से लटका दिया ताकि उसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। जय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ।

सर्विलांस और सीसीटीवी से मिली मदद

एसपी ने बताया कि घटना में बेटे का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। इसके लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से मिले साक्ष्यों के बाद आरोपी बेटे को कधवनिया गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हत्याकांड में शामिल उसके दोस्त की तलाश की जा रही है।

सबूत मिटाने के लिए बेटे ने खून लगा कपड़ा जला दिया

 एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसका मां से रुपये और जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसी बात से नाराज होकर उसने मां की हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे से लटका दिया, जिससे मामला आत्महत्या लगे। हत्या के दाैरान मां के मुंह से निकला खून आरोपी बेटे के कपड़े में लग गया था। इसके बाद उसने अपने ससुराल पश्चिमशरीरा के सरपतही गांव में कपड़े को आग के हवाले कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000