शराब पीने से किया इनकार, तो गांव के दबंगों ने बुजुर्ग की ईट-पत्थरों से कुचलकर कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गांव के कुछ दबंगों ने एक बुजुर्ग की ईंट, पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दबंग जबरन बुजुर्ग को शराब पिला रहे थे. जब उसने शराब पीने से मना किया तो तीनों बदमाश बुजुर्ग को पकड़कर खेत में ले गए जहां उसकी बेहरमी से हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.  मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में लगी है। यह घटना सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ौरा गांव में हुई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वो आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या…

बताया जा रहा है कि बड़ौरा गांव निवासी श्रीपाल (70) खेती करते थे। सोमवार रात वह खेत में तैयार हो रही मूंगफली की फसल की रखवाली के लिए गए थे। इस दौरान गांव के ही भन्नू सिंह, केपी सिंह और वेदराम खेत पर पहुंच गए। आरोप है कि इन्होंने श्रीपाल को घसीटते हुए अपने घर में ले गए। जहां तीनों ने शराब पीने के बाद श्रीपाल को भी जबरन शराब पिलाई।

शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद…

श्रीपाल ने शराब पीने से इनकार कर दिया और इनका आपस में विवाद शुरू हो गया। आरोपियों ने ईंट से सिर और चेहरा पर वार कर श्रीपाल की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।

पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया…

इस घटना पर एएसपी दुर्गेश सिंह का कहना है कि यह घटना ग्राम बडोरा की है, थाना सवायजपुर के रहने वाले बुजुर्ग श्रीपाल (70) की गांव के कुछ लोगों ने ईंट, पत्थर मारकर हत्या कर दी। इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया और उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000