मामूली बात के लिए बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट.... दिल्ली चाकूबाजी से दहशत, गाजियाबाद के शख्स की चाकू से कई वार करके की गई हत्या By Ramesh Tiwari Rajdar On Jan 14, 2024 189 नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के मीना बाजार इलाके में रविवार तड़के एक विवाद के बाद 19 वर्षीय एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गाजियाबाद निवासी अरमान के रूप में हुई है। मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘चाकूबाजी की घटना की जानकारी सुबह करीब 5.20 बजे अस्पताल से जामा मस्जिद पुलिस स्टेशन को मिली। एक टीम को मौके पर भेजा गया।’ पुलिस ने कहा कि डॉक्टरों ने उस शख्स को मृत घोषित कर दिया था और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है। युवक पर कई बार चाकू से किया गया वार… अधिकारी ने कहा, ‘अरमान और उसके पिता मीना बाजार इलाके में रेहड़ी-पटरी का काम करते थे। प्रथम दृष्टया, जांच से पता चला है कि अरमान और तीन अन्य लोगों के बीच विवाद था, जिसके कारण उन्होंने उस पर कई बार चाकू से हमला किया।’ पुलिस ने आइपीसी की कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपराध 189 Share