पंकज धीर (फाइल फोटो)। महाराष्ट्र ‘महाभारत’ में कर्ण की दमदार भूमिका निभाने वाले पंकज धीर का हुआ निधन By Khulasa India News Desk Last updated Oct 15, 2025 185 हिंदी और पंजाबी फ़िल्मों के जाने-माने अभिनेता पंकज धीर का मुंबई में निधन हो गया। वो 68 साल के थे। 1988 में दूरदर्शन पर प्रसारित बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में कर्ण की दमदार भूमिका से उन्हें लोकप्रियता मिली थी। फिल्म और टीवी कलाकारों की संस्था सिनटा के अध्यक्ष अमित बहल ने बीबीसी हिन्दी से फ़ोन पर उनकी मौत की पुष्टि की।संस्था की ओर से उनकी मौत पर शोक जताया गया। पंकज धीर पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे, और अस्पताल में एडमिट थे। पंकज धीर लम्बे समय से वो कैंसर से अपनी लड़ाई लड़ रहे थे। लेकिन आखिरकार ये जंग हार गए और बीती रात उन्होंने आखिरी सांस ली। पंकज धीर का अंतिम संस्कार बुधवार को मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान गृह में शाम 4.30 बजे किया जाएगा। समाचार 185 Share