उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री काशी के नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला का करेंगे उद्घाटन, कमिश्नरेट पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट

उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री आज काशी दौरे पर आ रहे हैं। वे नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पत्नी के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी आएंगे। यहां नाटकोटक्षेत्रम की धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति पत्नी के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। बृहस्पतिवार को अफसरों ने लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा संबंधी तैयारियां परखी गईं और रिहर्सल किया गया। कार्यक्रम में तमिलनाडु के खनन मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

बृहस्पतिवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पर फ्लीट रिहर्सल किया गया। सुरक्षा व्यवस्था और संपूर्ण प्रोटोकॉल की जांच के लिए की गई इस रिहर्सल में एयरपोर्ट प्रशासन, पुलिस, ट्रैफिक विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। रिहर्सल के दौरान उप राष्ट्रपति की फ्लीट दोपहर 4 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची और सभी औपचारिक अभ्यास के बाद शाम लगभग 5:05 बजे रवाना हुई। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट परिसर से लेकर वीआईपी मार्ग तक रूट का सूक्ष्म निरीक्षण किया। श्रीकाशी नाटकोटि के अध्यक्ष एल नारायणन ने बताया कि 31 अक्तूबर की सुबह 8:30 बजे वैदिक विद्वान विधिवत पूजन करेंगे। बता दें कि रथयात्रा स्थित 140 एसी कमरे वाली 10 मंजिला धर्मशाला है जो पूर्वांचल की सबसे बड़ी है।

 उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के आगमन को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने खींचा सुरक्षा का खाका

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के वाराणसी दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट है। बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। इसके साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बलों ने डमी रिहर्सल किया। सुरक्षा के बाबत वीवीआईपी मार्ग को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। ड्रोन या उड़ने वाली वस्तु का प्रयोग प्रतिबंधित है। कोई पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों और जवानों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिया।

पुलिसकर्मी ड्यूटी कार्ड व आई-कार्ड अपने पास रखें। वीवीआईपी मार्ग पर किसी भी वाहन को रुकने या खड़ा होने की अनुमति नहीं होगी। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले सख्त चेकिंग करने का निर्देश दिया। महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि कार्यक्रम स्थल व आसपास रूफटॉप ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, कंट्रोल रूम से सीसी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश सिंह मौजूद रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000