संसद की सुरक्षा में सेंध,दीवार कूदकर परिसर में घुसा व्यक्ति सुरक्षा बलों ने पकड़ा

नई दिल्ली।संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक हुई है।एक व्यक्ति पेड़ के सहारे दीवार कूदकर सुबह लगभग 5.50 बजे संसद भवन में घुस गया।रेलभवन की तरफ से दीवार कूदकर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था। संसद भवन में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया, उससे पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली पुलिस उपायुक्त ने ये बताया

दिल्ली पुलिस उपायुक्त देवेश महला ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान रामा के रूप में हुई है और वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।शुक्रवार सुबह करीब 5.50 बजे उसने संसद भवन की चहारदीवारी फांदने का प्रयास किया,लेकिन सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस के जवानों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता है और आगे की पूछताछ और सत्यापन प्रक्रिया जारी है।

अगस्त 2024 में भी सामने आई थी ऐसी घटना

अगस्त 2024 में भी देश की नई संसद भवन की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। रेड क्रॉस रोड की तरफ से एक युवक दीवार फांद कर संसद भवन के परिसर में कूद गया था। हालांकि संसद भवन में घुसने से पहले ही सुरक्षा में तैनात जवानों ने उसे पकड़ लिया था। शुरुआती जांच के बाद इम्तियाज अली नामक युवक को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा था। दिल्ली पुलिस और खुफिया विभाग समेत देश की सभी सुरक्षा एजेंसियों ने युवक से संयुक्त रूप से पूछताछ की थी। संसद की सुरक्षा में चूक के इस मामले के बाद दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई थी।

दिसंबर 2023 में भी सुरक्षा में चूक का सामने आया था मामला

दिसंबर 2023 में भी संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली थी। सुरक्षा घेरा तोड़कर लोकसभा में विजिटर गैलरी से दो संदिग्ध कूद पड़े थे। संसद की कार्यवाही के दौरान दोनों शख्स बेंच पर चढ़कर कूदने लगे,जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मी दौड़े और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया था। सांसदों ने दोनों शख्स को घेर लिया था। लोकसभा की सुरक्षा में लगे मार्शल भी तुरंत दौड़कर आए थे और दोनों को काबू में लिया गया था

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000