यूपी में धर्म परिवर्तन: पिंकी को बनाया आफरीन, दो बीवियां रहते 12 साल छोटी युवती से किया निकाह

यूपी में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। एक युवक ने दो बीवियों के रहते 12 साल छोटी आदिवासी युवती से शादी रचा ली। पिता के एतराज के बाद भी जबरिया निकाह किया। शिकायत पर पुलिस ने बालिग बता 42 दिन में फाइल बंद कर दी। सोनभद्र के दुद्धी के बघाडू गांव में जिस बेटी के लिए पिता ने बृहस्पतिवार को मीडिया के सामने आकर गुहार लगाई थी, अब उसकी पहचान भी बदल गई है।

पिंकी से आफरीन बनी युवती के अनपरा क्षेत्र में रहने की बात सामने आई है। आरोप है कि आजम ने उसे झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और पहले से दो बीवियां रहते उसने पिंकी से शादी की  प्रकरण को लेकर पुलिस और एजेंसियां अपने स्तर से जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी उच्चस्तरीय जांच की जरूरत जताई है। बताया कि बघाडू के साथ अन्य जगहों पर ऐसे कितने मामले हैं, इसकी सूची बनाई जा रही है।

बता दें कि बघाडू निवासी अशर्फीलाल ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पर अपनी शादीशुदा बेटी को जबरिया उठाकर घर से ले जाने और धर्म परिवर्तन कराते हुए उससे शादी रचाने का आरोप लगाया था। सूत्रों के मुताबिक यह प्रकरण वर्ष 2022 का है। जिस पिंकी से शादी कर आफरीन नाम दिया गया वह अपने छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर की थी। अशर्फीलाल के मुताबिक, 10 मई 2022 को उन्होंने अपनी बेटी की शादी दुद्धी के कटौंधी में की थी।

तीन जुलाई 2022 को जबरिया घर से उठा ले गया था आजम

आरोप है कि उससे 12 साल बड़े आजम ने उसे झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उनके विरोध के बाद भी तीन जुलाई 2022 को उसे जबरिया घर से उठा ले गया। पिता ने 8 जुलाई 2022 को दुद्धी कोतवाली में आजम, उसके भाई आलम और चाचा बशीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, मगर पुलिस ने बालिग बता 42 दिन में 20 अगस्त को फाइल बंद कर दी।

आजम ने पिंकी से पहले दो शादी और कीं

दावा किया जा रहा है कि जिस आजम ने आफरीन बन चुकी पिंकी से शादी रचाई थी उसने पहले से झारखंड के नगर उंटारी (गढ़वा) की इशरत और महुली इलाके के रेबुन्निशा से भी शादी कर रखी थी। कनहर परियोजना के जरिए लिए गए विस्थापन लाभ में भी रजिया के नाम का इस्तेमाल किया गया। तहसीलदार न्यायालय से 10 सितंबर 2016 को जारी आदेश के मुताबिक, बघाडू गांव स्थित रजिया के नाम वाले कुल छह गाटा रकबा 0.4049 हेक्टेअर वाली जमीन अधिशासी अभियंता कनहर नहर परियोजना खंड पंचम दुद्धी के जरिए परियोजना के नाम विक्रय की गई थी।

रजिया ने दी सफाई बैनामा नहीं सगे भांजों को दान में दी जमीन

जमीनों के बैनामे के मामले में रजिया की तरफ से तहसील प्रशासन के सामने पेश होकर सफाई दी गई है। रजिया ने जहां शादी के पहले खुद का नाम दुलरिया बताया है। वहीं खुद की उम्र 70 वर्ष बताते हुए कहा है कि उसने बहादुर अली से 46 वर्ष पूर्व झारखंड के गढ़वा में कोर्ट मैरिज की थी। रजिया ने अपने बयान में खुद को हिंदू और जाति पनिका बताया है, वहीं बैनामा की उपरोक्त जमीनों के बारे में दावा किया है कि उसने जमीन बेची नहीं बल्कि सगे भांजों को दान दी है। इसमें कितनी सच्चाई है, इसकी जांच जारी है।
रजिया के जरिये दिल्ली के रिश्तेदार को दी गई जमीन
बहादुर अली की ओर से रजिया के जरिए अनुसूचित जनजाति की खरीदी जमीन को धारा 80 के तहत अकृषिक घोषित कराने और उसे दिल्ली निवासी व्यक्ति को बेचे जाने का मामला सामने आया है। नायब तहसीलदार पूर्वी के न्यायालय से पारित आदेश के मुताबिक जिस जमीन को 7 दिसंबर 2024 को अकृषिक घोषित किया गया था।
उसी जमीन को महज चार माह बाद 13 मई 2025 सैयद मुजफ्फर आलम निवासी जोगा बाई एक्सटेंशन एरिया, जामिया नगर, साउथ दिल्ली, हाल पता बघाडू के नाम बैनामा कर दिया गया।
नायब तहसीलदार ने यह कहते हुए खारिज दाखिल का आदेश पारित कर दिया कि लेखपाल के बयान में नामांतरण की कार्रवाई अनुकूल बताई गई है। इसी तरह 19 सितंबर 2025 को अकृषिक भूमि सुंदरी के रहने वाले गुलाम जीलानी के नाम बैनामा की गई। इस बैनामे पर भी पिछले मामले की तरह नायब तहसीलदार ने अदालत के जरिए नामांतरण के आदेश पारित कर दिए।
दोनों बैनामे रजिया की तरफ से किया जाना बताया गया है। जिले में गलत तरीके से धर्म परिवर्तन के संबंध में सभी कार्यकर्ताओं को निगरानी करने को कहा गया है। सभी क्षेत्रों से सूचना लेने के बाद सूची तैयार कर मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की जाएगी। नंदलाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा।
हमने जांच कराई थी। जमीन से जुड़े मामले में, जो भी फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल किए गए हैं उसकी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों पर उचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। निखिल यादव, एसडीएम दुद्धी।
 पहले से जो मामला दर्ज है, उसकी जांच चल रही है। अभी नया प्रकरण मेरे सामने अभी नहीं आया है। अगर कोई शिकायत करता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -राजेश कुमार राय, सीओ दुद्धी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000