”छत पर खेल रही बच्ची के सिर में लगी गोली” मामूली चोट समझ डॉक्टर ने लगाए टांके

लखनऊ में एक बच्ची अपने भाई के साथ छत पर खेल रही थी। इसी दौरान उसके सिर में गोली लग गई। परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मामूली चोट समझकर टांके लगा दिए। उसके सिर में तेज दर्ज हुआ तो खुलासा हुआ है। वहीं, अभी तक यह जानकारी नहीं हो सकी है कि गोली किसने और कहां से चलाई।

यूपी की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर के बस्तौली गांव में मंगलवार को मकान की छत पर खेल रही तीन वर्षीय लक्ष्मी के सिर में गोली लग गई। गनीमत रही कि गोली टिनशेड को भेदते हुए आई थी। इसलिए उसकी जान बच गई। पिता की तहरीर पर गाजीपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज की है। एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह ने बताया कि बस्तौली गांव निवासी रमेश दुकान चलाते हैं।

रमेश के अनुसार, मंगलवार शाम करीब चार बजे बेटी लक्ष्मी मकान की छत पर टिनशेड से बने कमरे में भाई सौभाग्य (8) और हिमांश (7) के साथ खेल रही थी। तभी एक जोरदार आवाज सुनाई पड़ी। दोनों बच्चों ने देखा कि लक्ष्मी के सिर से खून निकल रहा था। यह देख दोनों घबराकर नीचे आए और घरवालों को बताया। वह छत पर पहुंचे तो देखा कि लक्ष्मी लहूलुहान थी। वह उसे लेकर घर के पास स्थित निजी अस्पताल पहुंचे।

मामूली चोट समझकर डॉक्टर ने लगा दिए टांके

निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने सिर पर मामूली घाव समझकर टांके लगा दिए और बच्ची को छुट्टी दे दी। रमेश ने बताया कि देर रात बेटी के सिर में तेज दर्द होने लगा। हालत बिगड़ती देख वह उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच करने पर डॉक्टरों ने बेटी के सिर में गोली फंसने की बात कही। अस्पताल में बेड न होने के कारण डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने बुधवार को बेटी की जांच की और बृहस्पतिवार को सर्जरी की। एसीपी ने बताया कि शुक्रवार सुबह बच्ची को होश आ गया, उसकी हालत स्थिर है।

किसने और कहां से चलाई गोली, नहीं हो सकी जानकारी

एसीपी ने बताया कि जानकारी होने पर गाजीपुर इंस्पेक्टर टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। छत पर पड़े टिनशेड में सुराख था। अभी यह पता नहीं चल सका है कि गोली कहां से और किसने चलाई। जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। आसपास बने घरों व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। बच्ची के सिर से मिली गोली को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

घरों में हुए आयोजनों की जानकारी जुटा रही पुलिस

इंस्पेक्टर के मुताबिक पुलिस की टीमें पता लगा रही है कि घटना के दिन रमेश के आसपास कितने घरों में आयोजन थे। ताकि हर्ष फायरिंग होने की बात पता चल सके। पड़ोसियों के पास लाइसेंसी हथियारों की भी जांच की जाएगी।

पड़ोसियों को भी सुनाई दी आवाज

लक्ष्मी के चाचा विक्की ने बताया कि गोली चलने की आवाज इतनी जोरदार थी कि आस-पड़ोस के लोगों को भी सुनाई पड़ी। उनका आरोप है कि निजी अस्पताल के डॉक्टरों को गोली लगने की बात पता चल जाती तो समय रहते उसका इलाज हो जाता।

सिर में घूम रही थी गोली

टिनशेड से टकराकर गोली बच्ची के सिर में धंसने के बाद भी लगातार घूम रही थी। इसकी वजह से सर्जरी करना और भी मुश्किल था। डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान अल्ट्रासाउंड और एक्सरे का सहारा लेकर गोली की सही स्थिति का आकलन करने के बाद मस्तिष्क को कम से कम नुकसान पहुंचाते हुए गोली निकालने में सफलता हासिल की। सर्जरी करने वाले डॉ. अंकुर बजाज ने बताया कि बच्ची के माता-पिता 17 दिसंबर को ट्रॉमा सेंटर आए थे।

उनके पास सीटी स्कैन रिपोर्ट थी। इसमें गोली धंसी नजर आ रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ही सभी जांच कराकर सर्जरी की योजना बनाई गई। दोबारा स्कैन करने पर गोली की स्थिति बदली हुई नजर आई। इसका मतलब यह था कि बच्ची के हिलने के साथ गोली की स्थिति बदल रही थी। इसको देखते हुए अल्ट्रासाउंड और एक्सरे का सहारा लेकर गोली निकाली गई। रात 10 बजे शुरू हुई सर्जरी करीब तीन बजे तक चली।

वेंटिलेटर से हटाई गई, पर अभी आईसीयू में बच्ची

डॉ. बजाज ने बताया कि सर्जरी के बाद बच्ची को वेंटिलेटर पर रखा गया। शुक्रवार को वेंटिलेटर हटा दिया गया, लेकिन अभी भी उसे आईसीयू में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के डॉ. एसएन सिंह और डॉ. शालिनी त्रिपाठी की निगरानी में रखा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000