लैंडिंग से ठीक पहले क्रैश हुआ प्लेन, छह लोगों की हुई मौत, आस-पास के बड़े हिस्से में फैली आग

वॉशिंगटन। अमेरिका में एक प्लेन क्रैश देखने को मिला है। प्लेन लास वेगास से कैलिफोर्निया जा रहा था। लॉस एंजिलिस और सैन डिएगो के बीच कैलिफॉर्निया के मुरिएटा शहर में एक छोटा विमान हवाई अड्डे के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिवरसाइड काउंटी शेरिफ विभाग का कहना है कि आपातकालीन सेवाओं ने विमान को फ्रेंच वैली हवाई अड्डे के बाहर एक मैदान में पाया। तब यह विमान आग की लपटों में घिरा हुआ था। विभाग ने इस विमान में सवार सभी छह लोगों को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया। पीड़ितों की पहचान अभी सामने नहीं आई है। जो विमान क्रैश हुआ वह सेसना C550 हैं। सुबह 4.15 बजे इसके दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में लगभग एक एकड़ वनस्पति जल गई। एक घंटे से ज्यादा समय के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अमेरिका का संघीय उड्डयन प्रशासन राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के साथ इस दुर्घटना की जांच कर रहा है। आंकड़ों के मुताबिक विमान ने लास वेगास के हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 3.15 बजे उड़ान भरी थी।

एन.टी.एस.बी. इन्वेस्टिगेटर इलियट सिम्पसन ने शनिवार को कहा कि पायलट विमान को उतारने का प्लान कर रहा था। लेकिन इससे कुछ देर पहले एक धुंधली परत हर तरफ फैल गई, जिससे देखने में दिक्कत आने लगी। उन्होंने कहा कि पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को एक मिस्ड अप्रोच प्रकिया करने के बारे में बताया। यह आम तौर पर तब होता है जब रनवे दिखाई न दे रहा हो और बाद में फिर पायलट विमान को उतारने का प्रयास करता है। सिम्पसन के मुताबिक ATC ने एक और लैंडिंग प्रयास की मंजूरी दी थी। रनवे से 500 फीट पहले ही यह क्रैश हो गया। उन्होंने कहा कि NTSB क्रैश के कारणों का पता लगाएंगे। इससे कुछ दिन पहले भी यहां एक विमान हादसा हुआ था। मंगलवार को मुरीएटा में फ्रेंच वैली हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद सिंगल इंजन वाला सेसना 172 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई थी। तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000