रोशन अली से बना रोशन लाल,आर्य समाज मंदिर में हिंदू लड़की से की शादी,गांव लौटकर पढ़वाया निकाह

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक मुस्लिम युवक का हिंदू युवती से शादी और फिर निकाह का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। रोशन अली ने दिल्ली में हिंदू युवती से शादी करने के लिए पहले धर्म परिवर्तन किया और फिर रोशन अली से रोशन लाल बनकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। शादी के कुछ दिन बाद अपने गांव लौटे रोशन लाल ने रोशन अली बनकर फिर युवती के साथ निकाह पढ़वाया। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस दोनों को लेकर थाने आई। जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं हिंदू संगठनों का कहना है कि हिंदू युवती से शादी करने के लिए रोशन अली से रोशन लाल बने युवक ने सुनियोजित तरीके से फिर रोशन अली बनकर धर्म परिवर्तन की अनुमति लिए बगैर युवती से निकाह कर लिया। फिलहाल हिंदू संगठन के विरोध के बाद पुलिस जांच में जुटी है।  

सुरसा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के नसरुद्दीन का बेटा रोशन अली दिल्ली में रहकर फूलों की दुकान पर काम करता था। वहां उसकी मुलाकात तिलक नगर के रहने वाले कमलेश बंसल की बेटी लक्ष्मी बंसल से हुई। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया, लेकिन अलग-अलग समुदाय होने से लक्ष्मी के परिजन रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। ऐसे में लक्ष्मी बंसल से शादी करने के लिए रोशन अली ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया और हिंदू रीति रिवाज से 2 महीने पहले शादी कर ली। एक हफ्ते पहले रोशन अली अपने गांव वापस आया और अपने परिजनों के कहने पर कल गुरुवार उसने खुद रोशन अली और लक्ष्मी बंसल को रोशनी बनाकर निकाह पढ़वाया।

गांव में हिंदू युवती के साथ शादी करने की बात फैलने के बाद कुछ लोगों ने हिंदू संगठनों को इसकी सूचना दी,जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पूरे प्रकरण की स्थानीय थाने में शिकायत की। बजरंग दल कार्यकर्ताओं के आक्रोश और शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस दोनों को लेकर थाने आई और लक्ष्मी के परिजनों को सूचना दी। हालांकि लक्ष्मी के परिजन अभी मौके पर नहीं पहुंच सके हैं। फिलहाल लक्ष्मी का कहना है कि वह युवक के साथ ही रहना चाहती है। इस बारे में रोशन अली का कहना है कि हिंदू धर्म अपनाकर उसने दिल्ली में शादी की थी और गांव आकर उसने रोशन अली बन कर निकाह कर लिया। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह ना तो अपने ससुराल पक्ष को नाराज करना चाहता था और ना ही अपने घरवालों को।

फिलहाल बजरंग दल कार्यकर्ता धर्म परिवर्तन कराकर हिंदू युवती से निकाह करने वाले रोशन अली के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि धर्म परिवर्तन के लिए परमिशन नहीं ली गई और निकाह कर लिया गया। ऐसे में हिंदू युवतियों को टारगेट किया जा रहा है। उनकी मांग है कि रोशन अली के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से हिन्दू लड़कियों को सीख लेनी चाहिए और मुस्लिम लड़को के प्रेम जाल से बचना चाहिए। ऐसी घटनाएं ही लव जिहाद के दायरे में आती हैं। हिन्दू धर्म की लड़कियां बहुत ही कोमल मन वाली होती हैं, जिन्हें मुस्लिम लड़के अपने मायाजाल में फंसा कर उनका सबकुछ बर्बाद कर देते हैं और बाद में उन्हें कहीं का नहीं छोड़ते। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000