पीएम मोदी ने कश्मीर से धारा 370 व 35ए समाप्त कर लौह पुरुष के एक भारत-श्रेष्ठ भारत के सपनों को पूरा किया- बृजेश पाठक

सुलतानपुर। एक दिवसीय दौरे पर सुलतानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम ने इसौली विधानसभा के अलीगंज बाजार स्थित कोटिया रोड पर सोमवार को एकता यात्रा का शुभारंभ किया। सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एकता यात्रा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ शिवमन्दिर होते हुए सब्जी मंडी मैदान सभा स्थल पर पहुंची। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को याद किया।

इसौली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश पांडेय “बजरंगी” ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को भेंट किया गदा, “बजरंगी” का गदा 2027 में कराएगा वैतरणी पार

उप मुख्यमंत्री ने कहा आजादी के बाद लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश की स्वतंत्र 562 रियासतों का भारत में विलय कराकर अपनी अविश्वसनीय सूझ-बूझ व अद्भुत क्षमता का लोहा मनवाया। कहा उन्होंने दुनिया में आजाद भारत के नक्शे को बुलंद करने का काम किया। कहा सदियों में ऐसा नेता पैदा होता है। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने कश्मीर से धारा 370 व 35 ए समाप्त कर लौह पुरुष के एक भारत-श्रेष्ठ भारत के सपने का साकार किया है। पीएम ने दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। आज उन्होंने कांग्रेस व सपा की तुष्टीकरण व देश विरोधी बयानों को लेकर भी करारा हमला बोला।

कांग्रेस ने तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण रामलला के अस्तित्व को नकारा जनता हर चुनाव में नकारकर सबक सिखा रही है- उप मुख्यमंत्री

डिप्टी सीएम ने कहा कांग्रेस ने तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण रामलला के अस्तित्व को नकारा था। आज जनता उनको हर चुनाव में नकारकर सबक सिखा रही है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि यहां के भैया के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। समाजवादी पार्टी के कार्यकाल के दौरान गुंडा व माफिया राज,अराजकता व जंगलराज को उत्तर प्रदेश की जनता अभी भी भूली नहीं है।

समाजवादी पार्टी के कार्यकाल के दौरान गुंडा व माफिया राज, अराजकता व जंगलराज यूपी की जनता को अभी तक है याद- उप मुख्यमंत्री

डिप्टी सीएम ने कहा सपा की वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया की नीति के विपरीत, उनकी सरकार “एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज” और “एक जिला, एक उत्पाद” को बढ़ावा दे रही है, जो विकास को दर्शाता है। कहा 2027 में जनता उन्हें करारा जवाब देगी।उन्होंने लोगों को सरकार की गरीब कल्याण व विकास के योजनाओं की फेहरिस्त गिनाई। कहा बिना भेदभाव सरकार सबका विकास कर रही है।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा बिहार में हुई एनडीए की बंपर जीत पर विपक्षी दलों में खलबली मची हुई है। वह विचलित होकर तरह-तरह के आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि राजद के गुंडाराज व जंगलराज का बिहार की जनता ने करारा जवाब दिया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश विरोधी ताकतें देश को बाँटना चाहती हैं,लेकिन ‘रन फॉर यूनिटी’ देश को एकता के सूत्र में बाँधने का काम करेगा।

जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। उन्होंने आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया। भाजपा मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी के संचालन में डिप्टी सीएम ने 5 समाजसेवी व अन्नदाताओं गंगा प्रसाद दूबे, रामचन्द्र वर्मा, बब्बन वर्मा, घनश्याम वर्मा व विकास वर्मा को सरदार पटेल का चित्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में स्थानीय विधानसभा के लोग मौजूद रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000