बिन दुल्हन लौटी बारात, प्रेमिका की शिकायत पर मंडप से बिना विवाह किये दूल्हे को उठा ले गई पुलिस

यूपी के अमरोहा से सोमवार कल शाम एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे गांव को हैरान कर दिया। दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे थे, रस्में शुरू हो चुकी थीं, गीत बज रहे थे, मेहमान खाना खा रहे थे, तभी अचानक गाजियाबाद से एक लड़की पुलिस के साथ मंडप में पहुंची और जोर-जोर से रोने लगी।

आरोपी दूल्हे पर कई बार शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का प्रेमिका ने लगाए आरोप

लड़की अचानक प्रकट होते ही माहौल में सन्नाटा छा गया और मेहमानों में फुसफुसाहट शुरू हो गई। दुल्हन के घरवालों ने हंगामा शांत करने की कोशिश की और लड़की से उसकी परेशानी पूछी। तब प्रेमिका ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वह दूल्हे की मामी की बेटी है और दोनों के बीच पिछले 8 साल से रिश्ता चल रहा है। उसने आरोपी दूल्हे पर कई बार शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और फिर दूसरी शादी करने पहुंचने का गंभीर आरोप लगाया।

उसने यह भी बताया कि गाजियाबाद में उसके खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है। दूल्हे ने लड़की को पहचानने से ही इंकार कर दिया और पूरे मामले को साजिश बताने लगा। लेकिन प्रेमिका की तीखी बातें से दुल्हन का गुस्सा भड़क गया। दुल्हन मंडप से उठकर अंदर चली गई और परिवार से चर्चा के बाद साफ कह दिया कि वह ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं करेगी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से दोनों पक्षों के परिजन स्तब्ध रह गए।

पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लिया, कुछ देर के लिए प्रेमिका मौके से हो गई थी, गायब 

हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने दूल्हे को तुरंत हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले जाया गया। इस बीच प्रेमिका मौके से गायब हो गई, संभवतः तनाव बढ़ने के डर से प्रेमिका ने वहां से हटने का निर्णय लिया। प्रेमिका देर रात थाने पहुंची और दूल्हे के खिलाफ नई FIR दर्ज कराते हुए पूरे मामले की लिखित शिकायत दी।

पुलिस के थाने ले जाने के बाद बारात बिना दुल्हन के गांव लौट गई। थाना प्रभारी विकास सेहरावत ने बताया कि मौके पर शादी पूरी तरह रुक चुकी थी। प्रेमिका का मंडप में पहुंचना और हंगामा करना शादी रोकने के उद्देश्य से ही था। चूंकि लड़की का पुराना मुकदमा गाजियाबाद में दर्ज है, इसलिए आगे की कानूनी कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी। हालांकि दूल्हे से लगातार पूछताछ जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000