बाराबंकी की जनसभा में पीएम मोदी का तंज : “समाजवादी शहजादे ने नई बुआ की शरण ली है, ये बुआ है बंगाल में…”

बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “दस साल पहले इन लोगों (कांग्रेस) ने धर्म के आधार पर आरक्षण देने की कोशिश की थीं, कर्नाटक में तो इन्होंने ये कर भी दिया है वहां इन्होंने सब मुसलमानों को रातों-रात OBC बना दिया, OBC को मिले आरक्षण में से बहुत बड़ा हिस्सा इन्होंने वहां लूट लिया।”

यूपी के बाराबंकी में पीएम मोदी की रैली

लोकसभा चुनाव के आखिरी तीन चरणों से पहले राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पीएम मोदी भी शुक्रवार को चुनावी रैलियां कर रहे हैं।बाराबंकी रैली में पीएम मोदी ने कहा, “जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, ये INDI गठबंधन वाले ताश के पत्तों की तरह बिखरना शुरू हो गया है। यहां जो बबुआ जी हैं। बबुआ जी मतलब हमारे समाजवादी शहजादे ! उन्होंने अब एक नई बुआ की शरण ली है। ये बुआ हैं, बंगाल में…

बंगाल वाली बुआ ने INDI गठबंधन को कह दिया है कि मैं आपको बाहर से समर्थन करूंगी। INDI गठबंधन की एक और पार्टी ने दूसरी पार्टी को कह दिया है कि खबरदार अगर आपने हमारे खिलाफ पंजाब में  बोला….प्रधानमंत्री पद को लेकर भी सब के सब मुंगेरीलाल को पीछे छोड़ रहे हैं…”

पीएम मोदी ने कहा कि समाजवादी शहजादे का दिल ही टूट गया

बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कांग्रेस के एक नेता ने कह दिया रायबरेली के लोग प्रधानमंत्री चुनेंगे। ये सुनते ही समाजवादी शहजादे का दिल ही टूट गया… बस आंसू नहीं निकले. लेकिन दिल के सारे अरमा बह गए…” 4 जून बहुत दूर नहीं है। आज पूरा देश और पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सरकार की हैट्रिक बनने जा रही है।

नई सरकार में मुझे गरीबों, युवाओं, महिलाओं, किसानों के लिए बहुत सारे बड़े फैसले लेने हैं। इसलिए मैं बाराबंकी और मोहनलालगंज के लोगों से आशीर्वाद मांगने आया हूं। आपको काम करने वाले और आपका भला करने वाले सांसद चाहिए। 5 साल मोदी को गाली देने वाले नहीं, क्षेत्र का विकास करने वाले सांसद चाहिए। इसके लिए आपके पास एक ही विकल्प है- कमल।

राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस और सपा को घेरा

पीएम मोदी ने कहा कि100 CC के इंजन से आप 1,000 CC की रफ्तार ले सकते हैं क्या? आपको विकास की तेज रफ्तार चाहिए तो वो सिर्फ दमदार सरकार ही दे सकती है… भाजपा सरकार ही दे सकती है। यहां सपा के बड़े नेता ने रामनवमी के दिन कहा कि राम मंदिर तो बेकार है। वहीं, कांग्रेस तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटने की तैयारी कर रही है। इनके लिए सिर्फ अपना परिवार और पावर ही मायने रखते हैं।

सपा-कांग्रेस वाले अगर सरकार में आए, तो रामलला को फिर से टेंट में भेजेंगे और मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे। सपा-कांग्रेस के लिए अपने वोटबैंक से बड़ा कुछ नहीं है। लेकिन, जब मैं इनकी पोल खोलता हूं, तो ये बैचेन हो जाते हैं, इनकी नींद हराम हो जाती है। ये कुछ भी बोलना शुरू कर देते हैं, गालियां देना शुरू कर देते हैं।

यूपी सीएम ने चुनाव में जीत का भरोसा जताया

इस रैली में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहें. जिन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “देश में 4 चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, 3 चरणों के चुनाव अभी होने बाकी हैं, लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि उत्तर-दक्षिण, पूर्व-पश्चिम चारों ओर पूरे देश की जनता अभी से इस बात को लेकर आश्वस्त है कि ‘जीतेंगे।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000