UP Lok sabha Chunav 5th Phase: पांचवें चरण के रण में स्मृति-राहुल से लेकर राजनाथ तक कई दिग्गज, आज शाम थमेगा प्रचार का शोर, 20 मई को होगी वोटिंग

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर प्रचार का शोर आज यानी 18 मई शाम 5 बजे को थम जाएगा। चौथे चरण के 14 सीटों पर कुल- ⁠144 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं। देश में अभी तक कुल 4 चरणों के मतदान हो चुके हैं। पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होना है। मतगणना 4 जून को होगी।

दांव पर कई दिग्गजों की साख 

लखनऊ में जहां बीजेपी से केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का मुकाबला सपा के रविदास मेहरोत्रा से है। मोहनलालगंज में भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री आर के चौधरी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। रायबरेली में कांग्रेस से राहुल गांधी और बीजेपी से दिनेश प्रताप सिंह मैदान में हैं। कैसरगंज में बीजेपी से करण भूषण और सपा के भगतराम चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा अमेठी में बीजेपी से स्मृति ईरानी का मुकाबला कांग्रेस के केएल शर्मा से है।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर प्रचार का शोर आज यानी 18 मई शाम 5 बजे को थम जाएगा ⁠20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के पाँचवे चरण के इन सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए 144 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं। इस चरण में राजनाथ सिंह, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी जैसे दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर होगी।

पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट…

ये हैं हाई प्रोफाइल सीट:

  • रायबरेली: राहुल गांधी पहली बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वे वायनाड से भी कांग्रेस कैंडिडेट हैं। यहां उनका मुकाबला BJP करे दिनेश प्रताप सिंह से है। साल- 2019 में सोनिया गांधी ने सिंह को 1.67 लाख वोट से हराया था।

  • अमेठी: स्मृति ईरानी लगातार दूसरी बार यहां से सांसद बनने की कोशिश कर रही हैं। उनका मुकाबला गांधी परिवार के विश्वस्त और कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा से है। साल- 2019 में ईरानी ने राहुल गांधी को यहां से 55,000 वोटों से हराया था।
  • लखनऊ: राजनाथ सिंह तीसरी बार लखनऊ से मैदान में हैं। अपेक्षाकृत BJP के लिए सुरक्षित मानी जाने वाली इस सीट पर राजनाथ सिंह का मुकाबला समाजवादी पार्टी के रविदास मेहरोत्रा और BSP के सरवर मलिक से है।
  • कैसरगंज: हाल में विवादों में घिरे रहे सांसद बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को BJP ने यहां से अपना कैंडिडेट बनाया है। उनका मुकाबला SP के भगत राम मिश्रा और BSP के नरेंद्र पांडे से है।
  • फतेहपुर: BJP की तरफ से केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति फिर से मैदान में हैं। वे दो बार से ये सीट जीत रही हैं। उनका मुकाबला यहां समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उत्तम पटेल से है।

यूपी कि किन सीटों पर होगा चुनाव ?

⁠पांचवे चरण में लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झाँसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोण्डा लोकसभा सीट हैं। ⁠इसमें से 10 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं और 4 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के परिणाम देखें तो इनमें से 13 सीटों पर कमल खिला था, जबकि एकमात्र सीट रायबरेली कांग्रेस के खाते में गई थी।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से चुनाव कराने के लिए निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान खत्म होने से 48 घंटे पहले 18 मई शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार-प्रसार संबंधी सभी गतिविधियों व अभियानों पर प्रतिबंध रहेगा। मतदान से पहले चुनावे चुनाव प्रचार पर रोक को लेकर आयोग के दिशा-निर्देशों को सभी पार्टियां और कैंडिडेट पालन करेंगे। पोलिंग बूथ पर मतदान के दिन फोन, वायरलेस सेट जैसी चीजों को अंदर ले जाने पर रोक रहेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000