प्रतापगढ़ लालगंज थाना क्षेत्र में एटीएम मशीन से फ्रॉड कर पैसा निकालने वाले 2 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार

अभियुक्त के पास से विभिन्न बैंको के 15 अदद एटीएम कार्ड, 10 सादे एटीएम कार्ड व 2 अदद स्वैप मशीन बरामद…

जनपद प्रतापगढ़ के थाना लालगंज के उ0नि0 श्री योगेन्द्र सिंह मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के रामपुर भासो के पास स्थित एक बाग से 2 व्यक्तियों हरिकेश सरोज व धीरज सरोज को विभिन्न बैंको के 15 अदद एटीएम कार्ड, 10 सादे एटीएम कार्ड (कार्ड पर काली पट्टी बनी हुई) व 2 स्वैप मशीन के साथ गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में थाना लालगंज में मु0अ0सं0- 609/2022 धारा- 411, 419, 420, 467, 468, 471 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोग, लोगों को झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड/डेबिट कार्ड बदल लेते हैं व उनका कोड जानकर फर्जी तरीके से एटीएम से पैसा निकाल लेते हैं। हम ऐसे एटीएम बूथ को देखते हैं।

जहां गार्ड न हो व पैसा निकालने वालों की भीड़ रहती हो, फिर वहां ऐसे लोगों को निशाना बनाता हैं जो देखने में सीधे-साधे या ग्रामीण परिवेश के लगते हों, ऐसे लोगों के बगल में खड़े होकर बहाने से उनका एटीएम कार्ड लेकर अपने पास लिए एटीएम कार्ड से बदलकर उनका पिन जानकर दूसरे एटीएम मशीन से पैसा निकाल लेते हैं। हमारे पास जो स्वैप मशीनें बरामद हुई हैं, इसके प्रयोग से हम लोग एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर हमारे पास जो सादे कार्ड हैं, धोखे से उनमें एटीएम कार्ड का डाटा ट्रांसफर कर लेते हैं, फिर तैयार किये गये कार्डों से दूसरे एटीएम में जाकर पैसे निकाल लेते हैं ।गिरफ्तार अभियुक्त में  1. हरिकेश सरोज पुत्र छोटेलाल सरोज निवासी ग्राम पूरे जनई थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ । 2. धीरज सरोज पुत्र देवतादीन सरोज निवासी ग्राम पूरे जनई थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़। पुलिस टीम में उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह मय टीम थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000