पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

लखनऊ के मड़ियांव थाना अंतर्गत बीती 7 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में अखिलेश वर्मा उर्फ सम्राट की हत्या हुई थी। इसके बाद से पत्नी और उसका प्रेमी फरार था। पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से हत्यारोपी राहुल गिरी निवासी सुल्तानपुर व नेहा वर्मा निवासी विकासनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में राहुल गिरी ने बताया कि वह मृतक अखिलेश वर्मा उर्फ सम्राट के साथ चावल बेचने का काम करता है। अखिलेश वर्मा पैर से विकलांग था, इस कारण उसका अखिलेश वर्मा के घर पर आना जाना रहता था। इस दौरान अखिलेश वर्मा की पत्नी से उसके प्रेम संबंध हो गए। अखिलेश को जब इसका पता चला तो वह पत्नी को प्रताड़ित करने लगा।

इसके बाद दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग की। 6 सितंबर को अखिलेश वर्मा के घर में कौशल गिरी, अखिलेश की पत्नी व राहुल गिरी ने शराब पी और नशे की हालत में होने के बाद एक दूसरे से विवाद होने लगा। इसके बाद कौशल गिरी ने बहाने से अखिलेश को घैला क्षेत्र की तरफ बुलाया। वहां राहुल गिरी ने नेहा वर्मा की मदद से अखिलेश वर्मा की गला घोट कर हत्या कर दी और बाइक से रौंदकर फरार हो गए। डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी ने बताया कि बीते 7 सितंबर को मड़ियाव थाना अंतर्गत युवक की हत्या कर शव को फेंक कर दोनों फरार हो गए थे। छानबीन के बाद राहुल गिरी और नेहा वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई है। फरार कौशल गिरी की तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000