गैंगस्टर अर्शदीप सिंह और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर अर्शदीप के पैर में लगी गोली

अमृतसर के जंडियाला गुरु में पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ तो गोलियां चलीं। इस गोलीबारी में गैंगस्टर अर्शदीप की बाईं टांग में गोली लगी है। जबकि फायरिंग के दौरान CIA स्टाफ का ड्राइवर बाल-बाल बच गया। जब गैंगस्टर अर्शदीप ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग की तो एक गोली ड्राइवर की और आई, लेकिन गाड़ी की सीट बैल्ट के कारण चालक की जान बच गई। गोली सीट बैल्ट पर लगी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी वह अपनी गाड़ी से उतरे भी नहीं थे कि गैंगस्टर अर्शदीप ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके बाद जब पुलिस ने जवाबी फायर किए तो एक गोली अर्शदीप की टांग में जा लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

जंडियाला पुलिस के पास सूचना थी कि गैंगस्टर अर्शदीप किसी से मिलने के लिए जा रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही जंडियाला गुरू में नहर और पुल के आसपास नाकाबंदी कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जंडियाला गुरु नहर के पास उन्होंने नाका लगा रखा था। इसी बीच नहर के रास्ते से अर्शदीप एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया। उसे जब रोकना चाहा और रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। नाके पर पुलिस के कुछ जवान बाहर थे और कुछ जवानों के साथ अधिकारी गाड़ी में बैठे हुए थे। इसके बाद वह नहर के रास्ते से भाग गया। रास्ता संकरा होने के कारण पुलिस की गाड़ी उस रास्ते से नहीं जा सकती थी, लेकिन आगे इंस्पेक्टर इंद्रजीत की टीम ने नाका लगा रखा था। उसने वहां पर भी पुलिस पार्टी के ऊपर फायरिंग की। इस फायरिंग में पुलिस की गाड़ी पर गोलियां लगीं।

पुलिस ने भी गैंगस्टर पर फायरिंग की। इसी दौरान इंस्पेक्टर इंद्रजीत ने अपनी पिस्तौल से उनकी टांगों की तरफ गोली चलाई तो गोली उसकी बाईं टांग में लगी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। गैंगस्टर से पुलिस को एक पिस्तौल और तीन मैगजीन मिले हैं। अर्शदीप नामी गैंगस्टर है और पुलिस को कई मामलों में वांछित है। अर्शदीप सिंह वही गैंगस्टर है जिसने जंडियाला गुरु में रहने वाले भाजपा एससी मोर्चा के महासचिव बलविंदर सिंह गिल पर भी फायरिंग की थी। इस हमले में गोली बलविंदर सिंह के जबड़े में लगी थी। इसमें भाजपा नेता बलविंदर सिंह घायल हो गए थे और उनकी जान बाल-बाल बची थी। बलविंदर सिंह गिल बाइक सवार हमलावरों से भिड़ गए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000