बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग में चार जवानों की हत्या में शामिल एक आरोपी जवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग में चार जवानों की हत्या का खुलासा हो गया है। सोमवार (17 अप्रैल) को हत्या में शामिल आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया। सेना और पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। सेना के जवान देसाई मोहन ने ही इनसास राइफल से चारों जवानों की हत्या की थी। आरोपी जवान की निशानदेही पर 8 कारतूस भी बरामद किए गए। जवान ने निजी कारणों से चारों जवानों की हत्या की थी। वारदात के बाद उसने बंदूक सीवरेज के गड्ढे में फेंक दी थी। दक्षिणी पश्चिमी कमान मुख्यालय ने एक बयान में कहा है कि पूछताछ में आर्टिलरी यूनिट के गनर देसाई मोहन ने पुलिस के सामने इंसास राइफल चोरी करने और अपने चार सहयोगियों की हत्या करने में खुद के शामिल होने की बात कबूली है। प्रारंभिक जांच से साफ संकेत मिलता है कि यह निजी रंजिश के चलते किया गया था। शख्स वर्तमान में पुलिस हिरासत में है और आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा है। बयान में एक बार फिर से आतंकी साजिश की आशंका से इनकार किया गया। घटना के दिन भी सेना ने आतंकी एंगल से इनकार किया था।

आरोपी ने अपने कबूलनामे में कहा है कि 9 अप्रैल, 2023 की सुबह उसने भरी हुए मैगजीन के साथ इंसास राइफल चुरा ली थी. इसके बाद उसने हथियार को छिपा दिया। 12 अप्रैल की सुबह वह संतरी की ड्यूटी पर तैनात था। सुबह के लगभग 4.30 बजे उसने छिपाए हुए हथियार को निकाला। इसे लेकर वह पहली मंजिल पर गया और वहां सो रहे सभी चारों जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने हथियार को सीवरेज के गड्ढे में फेंक दिया था। बाद में हथियार और अतिरिक्त गोलियों को सीवरेज से बरामद कर लिया गया। सभी जवान एक ही यूनिट के हैं। देसाई मोहन की चारों के साथ पर्सनल रंजिश थी। हत्या के बाद देसाई ने फ़र्ज़ी कहानी बनाकर गुमराह करने की कोशिश की थी। आरोपी आंध्रप्रदेश का रहने वाला है और साल-2019 में भर्ती हुआ था। सेना ने कहा है कि वह अनुशासनहीनता के ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करती है और दोषियों को कानून के हिसाब से सजा दी जाएगी। सेना ने बताया कि जल्द से जांच पूरी करने के लिए पंजाब पुलिस और अन्य एजेंसियों की हर संभव मदद की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000