पुलिस ने पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार... आजमगढ़उत्तरप्रदेश पच्चीस हजार के इनामी फरार बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार By Ramesh Tiwari Rajdar On Apr 13, 2023 646 उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ कोतवाली पुलिस ने 25 हजार के इनामी कामेश पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय को गिरफ्तार किया है। 26 फरवरी को गैंगलीडर पीयूष पांडेय उर्फ पुष्कर पांडेय, श्रीनाथ पांडेय और गैंग के सदस्य कामेश पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय सहित चार आरोपियों के विरूद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना इंस्पेक्टर सिधारी कर रहे थे। एसपी अनुराग आर्य ने यूपी गिरोहबंद अधिनियम के तहत फरार चल रहे आरोपी कामेश पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। मामले की मानिटरिंग कर रहे कोतवाली के इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह को सूचना मिली की आरोपी कामेश पांडेय जोकि कोतवाली नगर के सलेमपुर का निवासी को हिरासत में ले लिया। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है, जहां से जेल रवाना किया जाएगा। आरोपी पर गैंगेस्टर एक्ट के साथ दो गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस लगातार इस फरार अपराधी की तलाश कर रही थी। पुलिस का कहना है कि जिले में और जो भी फरार अपराधी हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जायेगा और कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। अपराध 646 Share