युवक पर सरेआम तलवार से हमला कर उसकी कर दी गई हत्या में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को एक युवक पर सरेआम तलवार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला कालुपुर इलाके का है। पुलिस के मुताबिक, कासीब (मृतक) और सादिक हुसैन (आरोपी) दोनों ही आपस में रिश्तेदार थे। कुछ दिनों पहले एक शादी में खाने की लाइन में खड़े होने को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। उसके बाद रिश्तेदारों ने दोनों को समझाकर मामले को शांत करा दिया। इसी बात का बदला लेने के लिए हो सकता है कि उसकी हत्या की गई हो। वहीं, मृतक के 23 साल के भाई नासिर हुसैन ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि मैं और भाई साबान हुसैन और छोटे भाई कासीब हुसैन के साथ खुद रिक्शा चलाकर अपनी नानी को देखने के लिए जा रहा था।

उसकी तबीयत खराब है और वह जिले के सिविल अस्पताल में भर्ती है। इसी दौरान अचानक एक रिक्शा आकर ओवर टेक करने लगा। उस रिक्शे पर रफीक हुसैन, लियाकत हुसैन, नासिर हुसैन और हाथ में तलवार लेकर सादिक हुसैन बैठा हुआ था। इस दौरान उन लोगों ने हमारी रिक्शे को रोका और हम पर तलवार, छुरी और लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इस दौरान कासीब भागने लगा, तो उसके पैर पर तलवार से वार कर दिया। फिर वह नीचे गिर गया। इसके बाद उस पर एक के बाद एक तलवार से हमला किया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस ने इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज लेकर गुनहगारों की तलाश कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000