दलित लड़की को उठा ले जाने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव में अनुसूचित जाति की युवती को घर से उठाकर खेत में ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश किए जाने के मामले में पुलिस ने नामजद सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांच आरोपियों को तो बुधवार को ही पकड़ा गया था। दो को गुरुवार को गिरफ्तार करते हुए सभी का चालान कर दिया गया। इनमें से दो आरोपी थाने में लंगड़ाते दिखे। बुधवार को एक युवती के साथ ज्यादती का वीडियो सामने आया। इसमें कुछ युवक उसके साथ जबरदस्ती कर रहे थे। बाल पकड़कर खींच रहे थे और कपड़े फाड़ रहे थे। युवती खुद को बचाने के लिए गुहार लगाती रही, बचाओ-बचाओ चिल्लाती रही। मामला सोमवार की रात का बताया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता की मां ने बुधवार को मछलीशहर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर 14 अगस्त की रात करीब 11 बजे गांव के ही विपक्षियों ने पुत्री को घर से ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके चिल्लाने पर आरोपी छोड़कर भाग गए।

बाद में घटना का वीडियो वायरल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। कोटवा के नाला के पास से बुधवार शाम नामजद आरोपी विक्की उर्फ विवेक बिंद, आशीष कुमार बिंद, प्रदीप कुमार बिंद उर्फ गोरे, पप्पू बिंद, शेषमणी बिंद, विनोद कुमार बिंद को गिरफ्तार किया गया। दबिश के दौरान विक्की उर्फ विवेक और आशीष कुमार भागने के चक्कर में नहर में कूद गए।  जिससे विक्की के बाएं पैर और आशीष के दायें पैर में चोट आई। फरार आरोपी प्रमोद कुमार बिंद को गुरुवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। सीओ अतर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पीड़िता के घर पहुंचा। लोगों ने पीड़ित परिवार के लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।

पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अपहरण की धारा बढ़वाने और फास्टट्रैक कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई कराने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में पंकज सोनकर, विनोद सरोज, अली अंसारी, रेखा सिंह आदि लोग शामिल रहे। जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए भीम आर्मी के पदाधिकारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को कोतवाली में पहुंचे। कार्यकर्ता गेट पर नारेबाजी करते रहे। उनका एक प्रतिनिधिमंडल थानाध्यक्ष से वार्ता किया। भीम आर्मी वाराणसी मंडल के अध्यक्ष डॉ. एके गौतम इससे पहले पीड़ित परिवार से मिले। उनके साथ में वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार, भीम आर्मी जौनपुर के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार आद मौजूद रहे। मामले में एक और आरोपी युवक का नाम जोड़ने तथा अपहरण की धारा लगाने की मांग की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000