सड़क हादसे के नाम पर दो हत्याएं कर बीमा राशि हड़पने वाला गैंग बेनकाब, सात को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहजोई। बीमा पॉलिसी के जरिए क्लेम हड़पने के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है, जिसमें बीमा गिरोह के सदस्य शाहरुख की गिरफ्तारी के बाद दो हत्याओं की कहानी सामने आई है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने बताया कि दिल्ली से पकड़े गए शाहरुख के मोबाइल से मिले डाटा की पड़ताल के बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने बीमा की रकम के लिए दो हत्याएं कीं और उन्हें हादसा बताकर क्लेम ले लिया।
गिरफ्तार आरोपितों में धनारी थाना क्षेत्र के धनारी स्टेशन के निवासी दो सगे भाई वेद प्रकाश और कमल सिंह, मीणा की मढ़ैया गांव का निर्देश कुमार, बाय भूड़ का प्रेम शंकर, भागनगर का ओमप्रकाश, रजपुरा थाना क्षेत्र के हिरौनी गांव का सुनील कुमार और कुढ़फतेहगढ़ के पैगा रफातपुर गांव का उदयभान शामिल हैं। जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने अमरोहा जिले के रहरा क्षेत्र में अलग अलग समय पर दो युवकों की हत्या कर उनके शव को एक्सीडेंट की शक्ल दी।

सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट…

पहली घटना में अमन नाम के युवक को पहले सिर पर वार कर मौत के घाट उतारा गया, फिर उसे सड़क किनारे एक्सीडेंट जैसा दिखाया गया। मामले की रिपोर्ट रहरा थाने में दर्ज कराई गई और जांच के बाद अंतिम रिपोर्ट लगाकर बीमा क्लेम की प्रक्रिया शुरू की गई। अमन के नाम पर 2.70 करोड़ की बीमा पालिसी ली गई थी, जिसमें से 20 लाख रुपये का भुगतान बीमा कंपनी से प्राप्त किया जा चुका था और बाकी क्लेम के लिए आवेदन किया गया था।

78 लाख रुपये का क्लेम किया प्राप्त…

दूसरी घटना में धनारी स्टेशन के ही सलीम नामक युवक की हत्या कर उसी रहरा क्षेत्र में एक्सीडेंट के रूप में पेश किया गया, जिसकी बीमा पॉलिसी के आधार पर 78 लाख रुपये का क्लेम प्राप्त किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि क्लेम की धनराशि सभी आरोपितों के बैंक खातों में ट्रांजैक्शन कर बांटी गई, जिसकी पुष्टि दस्तावेजों और बरामद मोबाइल डेटा से हुई है।

पहले पालिसी खरीदी गई, फिर की गई हत्या…

पुलिस ने दोनों मामलों को हत्या करार देते हुए गिरोह के नेटवर्क और पॉलिसी खरीदने से लेकर क्लेम प्राप्त करने तक की पूरी श्रृंखला को खंगाला है। सबसे अहम बात यह है कि इन दोनों मामलों में बीमा के लिए पहले पॉलिसी खरीदी गईं, फिर हत्या की गईं और बाद में उसे हादसे का रूप दिया गया। जिससे बीमा कंपनी से धनराशि प्राप्त कर ली जाए। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित हत्याओं की भी जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000