सीजफायर पर BJP नेता मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान पर नहीं बल्कि आतंकवादियों के खिलाफ किया

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार (10 मई) को सीजफायर पर सहमति बन गई। इस पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि भारत युद्ध नहीं चाहता है। हमारा देश तेजी से तरक्की कर रहा है हम शांति चाहते हैं। मनोज तिवारी ने ये भी कहा कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के नागरिकों को नहीं सिर्फ आतंकियों को निशाना बनाया।

मनोज तिवारी ने एएनआई से बातचीत में कहा, ऑपरेशन सिंदूर हमने पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बल्कि आतंकवादियों के खिलाफ किया था और आंतकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलता रहेगा। सीजफायर को भारत ने माना लेकिन साथ में ये भी कहा कि हम अगले कुछ घंटे इंतजार करेंगे, क्योंकि दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है। पाकिस्तान के साथ जो पिछले अनुभव रहे उसको देखते हुए उस पर विश्वास करना मुश्किल है।

मस्जिदों को नहीं बनाया निशाना…

उन्होंने आगे कहा, ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से जहां से अटैक किया गया भारतीय सेना ने वहीं हमला किया। हमने नागरिकों को निशाना नहीं बनाया। पाकिस्तान की झूठी खबरें फैलाईं कि हमने मस्जिदों को निशाना बनाया लेकिन हमने ऐसा नहीं किया।

हम चाहते हैं शांति…

भारत ने ये भी स्पष्ट किया कि अगर अब एक भी आतंकवादी गतिविधि हुई तो इसे युद्ध का ऐलान समझी जाएगी। हम युद्ध नहीं चाहते। भारत दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम सबसे ऊपर पहुंचने के लिए अग्रसर हैं। हम तो शांति चाहते है।

सेना के पराक्रम को सलाम…

उन्होंने कहा, “एक समय तो ऐसा आया कि जब नागरिक विमान उड़ रहे थे और उसी दौरान पाकिस्तान ने अटैक की कोशिश की लेकिन फिर भी सेना ने जवाब नहीं दिया और नागरिक विमान पर कुछ नहीं किया। हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000