प्रतापगढ़ में 7 लाख की अफीम तस्करी का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 7 लाख रुपये के अफीम डोडा चूरा तस्करी मामले में दो महीने से फरार चल रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी।

छोटी सादड़ी थाना अधिकारी प्रवीण टांक ने बताया कि 26 नवंबर को जलोदा जागीर थाना पुलिस ने थाने के सामने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध मारुति कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से 47 किलो 100 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद किया गया. दो कट्टों में भरा यह मादक पदार्थ एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त कर लिया गया। साथ ही, कार में सवार उदयपुर के वल्लभनगर निवासी प्रहलाद नाथ, कमलेश जनवा और पूरणमल धोबी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामद अफीम डोडा चूरा की बाजार में कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई थी। इस मामले में जलोदा जागीर निवासी निर्मल धाकड़ घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

आखिरकार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने गुप्त रूप से निगरानी रखी और सही समय पर कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस कार्रवाई को नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000