रायबरेली किसान हत्याकांड; पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के डलमऊ क्षेत्र में डकैती और बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो डकैतों के पैर में गोली लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक अधीक्षक यशवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि रविवार-सोमवार की रात को डलमऊ इलाके में उमाशंकर साहू के घर हुई डकैती और बेरहमी से हुई हत्या के आरोपियों में से चार को पुलिस ने बीती रात एक सशस्त्र मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है जबकि इस गिरोह के दो सदस्य फरार हो गए है जिनकी तलाश चल रही है।

उन्होने बताया कि सोमवार मंगलवार की देर रात करीब ढाई बजे कान्हा गौशाला के पीछे गंगा तराई घाट पर एसओजी , सर्विलांस और थाना डलमऊ पुलिस के ज्वाइंट आपरेशन में मुठभेड के दौरान हत्या व डकैती की घटना में वांछित तानसेन (22) , शंकर चौहान (50) , मुकेश कुमार (30) और मनोज कुमार (30) को गिरफ्तार किया गया है। तानसेन और शंकर के दाहिने पैर में गोली लगी है। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी शातिर और आपराधिक प्रवृत्ति के है जिनके खिलाफ अनेकों आपराधिक मामले चल रहे है। पुलिस के अनुसार पहले आरोपियों ने मृतक की रेकी की फिर उसको अकेला पा कर लूटपाट और उसकी बेहरमी से हत्या कर दी। फरार आरोपी रामबहादुर और रामसजीवन की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000