दिल्ली युवक की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग को पुलिस ने किया गिरफ्तार By Khulasa India News Desk Last updated Jan 23, 2025 141 बाहरी दिल्ली। मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम चाकू मारे जाने से घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर इस मामले में दो नाबालिग आरोपितों को पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटे बाद पकड़ लिया है। वहीं, फरार अन्य आरोपितों का पुलिस पता लगा रही है। आरोपितों के स्वजन व जानकारों से पुलिस पूछताछ कर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि सभी हमलावरों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने मामले को लेकर दी ये जानकारी… जानकारी के मुताबिक मृतक 18 साल का लक्की अपनी मां छोटे भाई और बहन के साथ मंगोलपुरी जे ब्लॉक में रहता था। लक्की की मां माला ने बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे उनका बेटा चाय पीकर घर के पास ही एक पार्क में गया। घर के निकलने के दौरान उसने बताया कि कुछ दोस्त उसे बुला रहे हैं। पार्क में पहुंचते ही कुछ लड़कों ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खून से लथपथ लक्की भागता हुआ अपने घर पहुंचा। तुरंत उसे पास के ही संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने इलाज के दौरान तोड़ा दम… लक्की की मां का आरोप है कि बेटे पर हमला करने वाले तीन चार लड़के उसके दोस्त हैं। जांच में पता चला कि बदमाश पहले पीड़ित के घर के बाहर हंगामा कर रहे थे। मृतक की मां के डांटने पर सभी वहां से चले गए थे। इसपर पीड़ित ने अपनी मां का विरोध किया और बताया कि सभी उसके दोस्त थे। बुधवार रात पुलिस को इलाज के दौरान युवक के दम तोड़े जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटे बाद दो नाबालिगों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि एक नाबालिग के भाई के साथ लक्की का कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इस दौरान मृतक ने उसकी पिटाई कर दी थी। जिसका बदला लेने के लिए आरोपित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया। अपराध 141 Share