शोरूम से 3 करोड़ की चोरी मामले में पुलिस कमिश्नर ने SHO और थानेदार को किया निलंबित

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में घड़ियों के शोरूम में हुई करोड़ों रुपए की चोरी के मामले में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने लापरवाही बरतने वाले इंदिरापुरम के SHO जितेंद्र दीक्षित और कनवानी चौकी के प्रभारी लाल सिंह कनोजिया को सस्पेंड कर दिया है। वहीं इन दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करने का निर्देश दिया है।

घड़ी के शोरूम में करोड़ों की चोरी की वारदात शनिवार रात और रविवार की सुबह के दौरान हुई थी। इस घटना को 7 से 8 चोरों के एक ग्रुप ने अंजाम दिया था। चोरों ने शोरूम का शटर तोड़कर वहां रखी करोड़ों रुपए की घड़ियां चुरा ली थी और फरार हो गए थे। इस घटना से हड़कंप मच गया था। वहीं जब पुलिस ने मामले की तहकीकात की तो शुरुआती जांच में पता चला कि घटना में इंदिरापुरम थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी की तरफ से लापरवाही बरती गई है। जिसके बाद इंदिरापुरम SHO और चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया।

लापरवाही के आरोप में 2 लोग निलंबित…

कमिश्नर के ट्रांसहिंडन डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि लापरवाही बरतने में पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए दोनों के निलंबन के आदेश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश में पुलिस की तीन टीम में लगाई गई हैं जल्दी सभी चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं पुलिस को इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी शोरूम से मिला है, जिसमें चोरी को अंजाम देते चोर साफ नजर आ रहे हैं।

चोरी की घटना से व्यापारियों में गुस्सा…

बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहले चोरी के इस मामले को दबाने के लिए चोरी गए माल की कीमत को कम मापने के प्रयास किए थे, लेकिन व्यापारी ने अपने साथ हुई इस करोड़ों की चोरी की बात मीडिया के सामने बता डाली। वहीं इस वारदात के बाद इलाके के व्यापारियों में पुलिस को लेकर काफी गुस्सा है। व्यापारियों का कहना है कि करोड़ों रुपए की नामी कंपनियों की घड़ियों की चोरी हो गई है, जो एक गंभीर मामला है। व्यापारियों की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही चोरी गया करोड़ों का माल बरामद किया जाना चाहिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000