मिर्ची पाउडर गैंग से पुलिस की हुई मुठभेड़, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार सुबह मिर्ची पाउडर गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। गैंग के सदस्य दो दिन पहले थाना जगदीशपुरा में एक दुकानदार की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर चेन लूट ले गए थे। गुरुवार सुबह पुलिस ने गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। थाना जगदीशपुरा के आवास विकास कालोनी में परचून की दुकान चलाने वाले कालीचरण 26 सितंबर की सुबह करीब 5:30 बजे अपनी दुकान खोल रहे थे, तभी कुछ लोग आए और उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर गले से चेन लूट ले गए। ये घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। कालीचरण की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई थी। डीसीसी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मिर्ची पाउडर चेन लूटने वाले गैंग के सदस्य बिचपुरी पथौली नहर के पास से गुजरने वाले हैं। पुलिस ने अपनी पिकेट लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच जैसे ही बदमाश दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश भागने लगे। पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में अनीश यादव (19) नगला बूढ़ी के पैर में गोली लग गई। 4 अन्य बदमाश प्रशांत नाई ठाकुर (18), सूरज उर्फ चिंटू जाटव (20), हर्ष गोस्वामी उर्फ हरसू ब्राह्मण (18) और अजय सिंह को गिरफ्तार किया है। घायल अनीश को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

फिर से सक्रिय हुआ मिर्ची गैंग…

आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर लूटने वाला गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। पुलिस ने बताया कि करीब 15 साल पहले मिर्ची गैंग ने कई वारदातों को सिलसिलेवार अंजाम दिया था। इसी माह थाना अछनेरा में 13 सितंबर को एक फाइनेंसकर्मी की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर उससे रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। इसके बाद थाना जगदीशपुरा में 26 सितंबर को मिर्ची गैंग ने दूसरी वारदात की है। थाना जगदीशपुरा प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आवास विकास में हुई घटना में 8 लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनमें से 5 को अरेस्ट कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

50 हजार में बेच दी थी चेन…

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाशों ने किराना कारोबारी की चेन को लूटकर उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया था। रुपयों को बदमाशों ने आपस में बांट लिया था। पुलिस ने बदमाशों से 11500 रुपये, 3 तमंचे और मोटरसाइकिल बरामद की है। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000