लखनऊ के निर्माणाधीन अपार्टमेंट का एक हिस्सा ढहा, चपेट में आईं पांच झोपड़ियां; दो की मौत, 12 दबे

लखनऊ में पीजीआई के सेक्टर-12 इलाके में बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे कालिंदी पार्क के पास निर्माणाधीन अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक ढह गया। उसकी चपेट में मजदूरों की पांच झोपड़ियां आने से 12 लोग मलबे में दब गए।पुलिस, दमकलकर्मी व एसडीआरएफ की टीमों ने देर रात तक सभी को मलबे से किसी तरह निकाला और ट्रामा-2 में भर्ती कराया। जहां प्रतापगढ़ निवासी मुकादम (35) व बेटी आयशा (दो माह) की मौत हुई। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि अंतरिक्ष अबरिल ग्रीन नाम से एक अपार्टमेंट का निर्माण हो रहा है।

उससे सटे रोड के किनारे कई मजदूर पांच झोपड़ियां बनाकर परिवार संग रह रहे हैं। एडीसीपी ने बताया कि रात एक बजे तक मलबे में दबे लोगों को निकाला गया। सभी को ट्रामा-2 में भर्ती कराया गया। घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने बताया कि निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार दोपहर जेसीबी से बेसमेंट की खोदाई की गई थी। इसके चलते इमारत को नुकसान पहुंचा और देर रात उसका कुछ हिस्सा भरभरा कर ढह गया। निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मजदूर का काम करने वाली बीकेटी निवासी सुनील ने बताया कि वह रोड के दूसरी तरफ झोपड़ी डालकर रहता है।

रात को सभी लेबर खाना-पीना खाकर लेटे थे। कुछ झोपड़ी के अंदर थे तो कुछ गर्मी के चलते बाहर थे। करीब 11.30 बजे अचानक जोरदार धमाके की आवाज का एहसास हुआ। लगा कि बम फट गया हो। हड़बड़ा कर बाहर निकला तो देखा कि निर्माणाधीन अपार्टमेंट का एक हिस्सा ढह गया था और झोपड़ियां उसमें समा गईं थीं। बिना सोचे-समझे वह मलबे में कूद गया और लोगों को तलाशने लगा।

इस बीच पुलिस और दमकलकर्मी पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पांच झोपड़ियों में चार पुरुष, दो बच्चे और एक महिला थी। घटना के वक्त पांच अन्य मजदूर भी खड़े थे। वह लोग भी अपार्टमेंट का हिस्सा ढहते ही उसमें गिर पड़े। लोगों ने किसी तरह पांचों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। निर्माणाधीन अपार्टमेंट के पास ही कई अपार्टमेंट बने हैं। हादसे के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हादसे से इलाकाई लोगों में दहशत है।

इनकी हुई मौत : प्रतापगढ़ निवासी मुकादम (35), दो माह की आयशा। ये लोग हुए घायल : हादसे में अभिजीत कुमार, चंदन कुमार, दरोगा, रूकसाना, गोलू, अफसाना, लालबाबू और चार अन्य लोग घायल हुए हैं।

 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000