प्रतापगढ़ में प्रेमिका से मिलने गए पूर्व प्रधान की हत्या:18 बच्चों के पिता 18 मार्च से था लापता, बोरे में मिला शव

प्रतापगढ़ के मांधाता थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना का शव नहर में बोरे के अंदर मिला है। सुमेरपुर गांव के पास नहर से शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान मिश्रपुर मुस्तका गांव निवासी पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, मुस्तका गुलशन 18 मार्च से लापता थे। वह अपनी बाइक से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तलाश के दौरान उनका शव नहर से बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुस्तका गुलशन का क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला सुमन गौतम से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस का दावा है कि ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सुमन गौतम ने अपने भाई अतुल गौतम और उसके साथी अरुण गौतम के साथ मिलकर 18 मार्च की रात मुस्तका की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया गया था।

पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी सुमन गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुस्तका गुलशन ने दो शादियां की थीं और वह 18 बच्चों के पिता थे। वह वर्ष 2016 में अपने गांव के प्रधान भी रह चुके थे।

 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000