पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़:चौकी के पास बदमाशों ने लूटे थे 8 लाख, दोनों के पैर में लगी गोली

कानपुर की चकेरी पुलिस ने वासिद से 8 लाख की लूट करने वाले दोनों शातिर लुटेरों के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। शातिरों ने श्याम नगर चौकी से चंद कदम की दूरी पर तमंचे की बट मारकर जमीन बेचकर रुपए घर ले जा रहे वासिफ को लूट लिया था। पहले पुलिस मामले को दबाती रही, लेकिन सीसीटीवी में लूट की दस्तीक होने के बाद पुलिस ने दोनों लुटेरों को एनकाउंटर में दबोच लिया और प्राथमिक उपचार कराने के बाद शुक्रवार को दोनों को जेल भेजा जाएगा।

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गुरुवार देर रात चकेरी के अहिरवा क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोकने पर भागने लगे, पुलिस ने घेराबंदी शुरू की तो सीधे फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों की घेराबंदी की और मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली मारकर दबोच लिया।

दोनों बदमाशों ने लूट की बात कबूल की

शातिर बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों की पहचान बेकनगंज निवासी यासीन और मुजाहिद के रूप में हुई है। दोनों ने बताया कि बीती 16 फरवरी को चकेरी के श्यामनगर क्षेत्र में हुई यशोदा नगर निवासी मो. वासिद से लूट की वारदात को उन्होंने ही अंजाम दिया था।

वासिद अपनी गांव की जमीन बेचने के बाद रुपयो भरा बैग लेकर घर लौट रहे थे। शातिरों ने श्याम नगर में रुपयों भरा बैग लूट लिया था। पुलिस ने दोनों बदमाशों का मुठभेड़ के बाद प्राथमिक उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल में एडमिट कराया। अब शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

लुटेरों का सुराग मिला तो दर्ज की FIR और मुठभेड़

16 फरवरी की शाम को चकेरी के श्याम नगर चौकी के पास यशोदा नगर निवासी मो. वासिफ से 8 लाख की लूट हुई थी। वारदात के बाद मौके से मो. वासिद एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने लूट की वारदात को बताया। बताया, तमंचे की बट मारकर बाइक सवार बदमाशों ने रुपए भरा बैग लूट लिया गया। वह खून से लथपथ भी था। पुलिस ने उसका प्राथमिक उपचार कराया।

शाम साढ़े छह बजे हुई घटना के बाद रात 11:25 पर वासिद का दूसरा वीडियो सामने आया। इसमें उसने लूट की घटना को सिरे से खारिज कर दिया। कहा, बाइक सवारों से उसकी टक्कर हो गई थी। इसी के चलते मारपीट हुई जिसमें वह और उसका दोस्त घायल हो गया।

पुलिस के दबाव के चलते वह घटना से मुकर गया, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो वारदात की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस को लुटेरों का सुराग मिला तो गुपचुप तरीके से लूट की एफआईआर दर्ज की और उसके अगले ही दिन गुरुवार रात को दोनों बदमाशों को मुठभेड़ में दबोच लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000