अधिवक्ता के घर पर गोली चलाने वाले आरोपी से हुई पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगी

बरेली। जोगी नवादा में अधिवक्ता के घर पर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी सौरभ राठौर को बारादरी पुलिस गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज चुकी है। वहीं शनिवार रात डेढ़ बजे दूसरे आरोपी लालू पटेल उर्फ शिवराज को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, घायल हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लालू पटेल पर बारादरी, कोतवाली और फरीदपुर समेत कई थानों में मुकदमे दर्ज…

इज्जतनगर के बैसपुर गुलड़िया निवासी लालू पटेल उर्फ शिवराज पुत्र प्रेमपाल को पुलिस ने हरूनगला भरतौल रोड से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर आरोपी ने गोली चलाना शुरु कर दी। जबावी कार्रवाई में आरोपी के पैर गोली लगी है। आरोपी से 315 का तमंचा, कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। आरोपी लालू पटेल पर बारादरी में 5, इज्ज्तनगर में 2, कोतवाली में 2, फरीदपुर में 1, बिथरी चैनपुर में 1 और भुता थाने में एक मुकदमा दर्ज है।

आठ दिसंबर को आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम…

आठ दिसंबर को आरोपी सौरभ ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अधिवक्ता के पति लखन सिंह के साथ मारपीट की थी। बीच बचाव करने आये लखन के भाई सूरजभान, प्रेमपाल और दरबारी लाल को भी घायल कर दिया। प्रेमपाल के पेट में गोली लगी थी। दरबारी लाल का पैर टूट गया था। रीना सिंह की तहरीर पर बारादरी थाने में सौरभ राठौर, टिंकू राठौर, रजत राठौर, शिवम राठौर, आकाश राठौर, विशाल, हिमालय राठौर, अमित राठौर, लालू पटेल, अभिषेक, गोपाल मिश्रा समेत आठ दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000